फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Asha Workers Protest MP Health Minister missing Activists demanded registration of missing report

Asha Workers Protest: MP के स्वास्थ्य मंत्री लापता! कार्यकर्ताओं ने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Fri, 14 Apr 2023 05:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में शुक्रवार सुबह कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एमपी के स्वास्थ्य मंत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Asha Workers Protest MP Health Minister missing Activists demanded registration of missing report
थाने पहुंची आशा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कहीं लापता हैं, जिनका पता पुलिस जल्द लगाए। इसीलिए शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता देवासगेट थाने पहुंचीं, यहां उन्होंने थाना प्रभारी से स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ की अध्यक्ष निर्मला यादव ने बताया, आशा कार्यकर्ता 15 मार्च 2023 से लगातार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। लेकिन हड़ताल को 30 दिन गुजरने के बावजूद मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी आशा कार्यकर्ताओं की वाजिब मांगों का निराकरण भी नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि लापता हो चुके स्वास्थ्य मंत्री को जल्द से जल्द ढूंढ कर लाने के लिए आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देवासगेट थाने पहुंची थीं। यहां उन्होंने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उन्हें अतिशीघ्र ढूंढकर लाने का निवेदन थाना प्रभारी से किया है।
विज्ञापन




पहले बैंड बजाया, फिर लिखे खून से पत्र...
30 दिन से लगातार किए जा रहे आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के दौरान विधायक पारस जैन के घर के बाहर बैंड बजाने के साथ ही आशा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम खून से भी पत्र लिख चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन आने पर भी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा था। लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निराकरण होना तो दूर किसी ने उन्हें इन समस्याओं का हल करने तक का आश्वासन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed