{"_id":"67c2e5171eaff49c9008cee8","slug":"asaram-on-wheel-chair-getting-panchakarma-done-at-dhanvantari-ayurvedic-hospital-ujjain-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2679064-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में आसाराम, व्हील चेयर पर बैठकर धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचा, एक घंटे कराया पंचकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में आसाराम, व्हील चेयर पर बैठकर धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचा, एक घंटे कराया पंचकर्म
Sat, 01 Mar 2025 06:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 06:52 PM IST
सार
आसाराम दो दिन से पंचकर्म चिकित्सा के लिए अस्पताल आ रहा है। शनिवार दोपहर को वह दो कारों में अपने सहयोगी के साथ अस्पताल पहुंचा। कार से उतरने के बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल के अंदर चला गया।
विज्ञापन
व्हील चेयर पर आसाराम।
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर चल रहा आसाराम बापू उज्जैन में नजर आया है। वह शनिवार दोपहर उपचार के लिए आगर रोड स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल में व्हीलचेयर पर पहुंचा। आसाराम के पीछे सुरक्षाकर्मियों और अनुयायियों की भारी भीड़ नजर थी। बताया जा रहा है कि आसाराम दो दिन से पंचकर्म चिकित्सा के लिए अस्पताल आ रहा है। शनिवार दोपहर को वह दो कारों में अपने सहयोगी के साथ अस्पताल पहुंचा। कार से उतरने के बाद वह व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल के अंदर चला गया। इस दौरान राजस्थान पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे। आसाराम के भक्त यहां भी उनके सामने झुकते और आशीर्वाद लेते नजर आए। करीब एक घंटे तक पंचकर्म कराने के बाद आसाराम अपने सहयोगियों के साथ वापस मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम लौट गए।
दअरसल, सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को आसाराम बापू को 31 मार्च तक सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिए थे कि इस दौरान वह अपने अनुयायियों से नहीं मिल सकता। जमानत के दौरान वह न तो प्रवचन दे सकता है और न ही किसी से मुलाकात कर सकता है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि आसाराम बापू ने इन शर्तों को नहीं माना। यही कारण है कि कुछ दिन पहले इंदौर के आश्रम में उनका प्रवचन देते और अनुयायियों से मिलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह अचानक इंदौर से गायब हो गया था। इंदौर से गायब होने के बाद आसाराम बापू के दूसरे आश्रमों पर जाने के कयास लगाया जा रहे थे। लेकिन, अब उसके उज्जैन में होने की जानकारी सामने आई है। आसाराम के उज्जैन आश्रम में होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। आश्रम में प्रवेश से पहले सभी की जांच की जा रही है। मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट बाहर ही जमा करवाए जा रहे हैं। आसाराम के उज्जैन पहुंचने के बाद हर दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलनाथ रोड स्थित उनके आश्रम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
भक्तों की संख्या हर दिन बढ़ रही
हालांकि, आश्रम में आने वाले अनुयायियों को अभी तक आसाराम के दर्शन नहीं हो रहे हैं। लेकिन फिर भी, उनके उज्जैन आश्रम में होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं। भक्तों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, हालांकि आसाराम दर्शन देने के लिए बाहर नहीं आ रहे हैं। इससे अनुयायी निराश जरूर हैं, लेकिन उनका विश्वास कम नहीं हो रहा।

![]()
![]()