फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Police arrested 6 accused as soon as permanent warrant was issued

Ujjain News: स्थाई वारंट जारी होते ही 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Tue, 25 Mar 2025 08:13 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 08:13 AM IST
सार

आरोपियों में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 138 और धारा 379 के तहत मामले दर्ज थे। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर रविवार रात दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इनमें देवास और रतलाम जिले के वारंटी शामिल थे।

विज्ञापन
Ujjain News: Police arrested 6 accused as soon as permanent warrant was issued
छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधों में शामिल 6 आरोपियों के मामले में न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। आरोपी पिछले चार-पांच सालों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ था। रविवार रात पुलिस ने अभियान चलाया और 6 स्थाई वारंटियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि वर्ष 2010 में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें मुकेश पिता बद्रीलाल जाट 50 वर्ष ग्राम बापलिया थाना हाटपिपलिया देवास हाल मुकाम उन्हेल चौपाटी आरोपित था। वहीं, वर्ष 2015 में धारा 138 के मामले में राजपाल पिता महिपाल सिंह राठौर निवासी ग्राम बांदरबैला का प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। दोनों विचाराधीन मामले में वर्ष 2015-2019 से पेशी पर नहीं पहुंच रहे थे। दोनों के खिलाफ कोर्ट से स्थाई वारंट जारी हुआ था। दोनों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। जिसमें प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुष्पराज सिंह, आरक्षक राकेश निनामा, विजय जाट, हितेश निम्बोला, अशोक चौहान, राजेश सोयल, नारायण सरा, मनोज बैरागी, नवीन जादम, अक्षत कपटोला, बाबुलाल प्रजापति और सैनिक कृष्णा धाकड़ को शामिल किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहपुरा में व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात टीम ने दोनों वारंटियों को उनके घरों पर दबिश देकर हिरासत में लिया। टीम ने रात में ही वर्ष 2016 में धारा 379 के मामले में शामिल स्थाई वारंटी विक्रम पिता नंदराम डोडियार, सुरेश पिता मोहन मारी, दिनेश पिता देवा डोडियार और राकेश पिता चैना डोडियार निवासी ग्राम पिपलोदी और ग्राम बावडीखेड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम को भी हिरासत में लिया। चारों आरोपी भी वर्ष 2022 से कोर्ट पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। 6 स्थाई वांरटियों की गिरफ्तारी होने पर दोपहर सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed