{"_id":"63d93018101b50359a343532","slug":"akhara-parishad-president-s-warning-to-office-bearers-of-khatu-shyam-akhara-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 'हरकतों से बाज आ जाओ या फिर कानूनी कार्रवाई को रहो तैयार', खाटू श्याम अखाड़े के पदाधिकारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 'हरकतों से बाज आ जाओ या फिर कानूनी कार्रवाई को रहो तैयार', खाटू श्याम अखाड़े के पदाधिकारियों को चेतावनी
Tue, 31 Jan 2023 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:43 PM IST
सार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेलो में इन तथाकथित महामंडलेश्वर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और ना ही इन्हें किसी प्रकार की मान्यता है।
विज्ञापन
खाटू श्याम अखाड़े नामक संस्था द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खाटू श्याम अखाड़े नामक संस्था द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। अब मामले में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव ने खुली चेतावनी दी है। कहा है कि अब आप कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाइए।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि उज्जैन मे कुछ तथाकथित लोगों द्वारा सनातन धर्म के उच्च पद महामंडलेश्वर के पद को बदनाम करने के लिए कथित खाटू श्याम अखाड़े नामक संस्था द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जा रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। आपने कथित खाटू श्याम अखाड़े के पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह अपनी हरकतों से बाज आए अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को बदनाम करने के लिए तथाकथित षड्यंत्रकारियों द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जा रहे हैं, उनकी कथित रूप से चादर विधि की जा रही है, जिसका सनातन परंपरा में कोई उल्लेख नहीं है। मुझे काफी समय से इस बात की शिकायत मिल रही है। जो अच्छी बात नही है। आपको पहले समझाया जा चुका है, लेकिन अब आप कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेलो में इन तथाकथित महामंडलेश्वर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और ना ही इन्हें किसी प्रकार की मान्यता है।