फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ahorror Story: Minor Assaulted by Uncle, FIR Registered Under POCSO Act

Ujjain News: बर्तन लौटाने गई थी मासूम, अधेड़ चाचा नासिर ने दरवाजा बंद कर की गलत हरकत, पुलिस ने दबोचा

Mon, 11 May 2026 07:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 07:18 PM IST
सार

उज्जैन में 13 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले नासिर ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ahorror Story: Minor Assaulted by Uncle, FIR Registered Under POCSO Act
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 साल की बालिका के साथ एक अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। बालिका बचकर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कुछ देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली 13 साल की बालिका परिजनों के साथ थाने पहुंची थी और बताया कि उसके साथ नासिर खान द्वारा घर बुलाकर अश्लील हरकतें की। वह भाग कर अपने घर आई और परिजनों को बताया। थाना प्रभारी के अनुसार मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर तत्काल टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा गया। जिसे कुछ देर में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी पांच खाली बसों में लगी आग, वेल्डिंग के दौरान उठी थी चिंगारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिर के घर बर्तन देने गई थी मासूम
थाना चिमनगंज मंडी में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बालिका रोते हुए उनके पास आई और बताया कि पास में रहने वाले नासिर अंकल ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। वह जैसे तैसे भाग कर आई। बालिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी इलाके में रहने वाले नासिर के घर बर्तन देने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर नासिर ने गंदी हरकत की है। आरोपी नासिर हम्माली का काम करता है। मामले में पुलिस ने आरोपी नासिर के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोची समझी साजिश बताया
इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने आक्रोश जताया है और इस घटना को सोची समझी साजिश बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed