{"_id":"65a0ed950e672b76890ff9d5","slug":"actor-varun-sharma-varun-sharma-reached-to-see-baba-mahakal-in-ujjain-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actor Varun Sharma: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे वरुण शर्मा, सभी के लिए खुशहाली की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Actor Varun Sharma: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे वरुण शर्मा, सभी के लिए खुशहाली की कामना की
Fri, 12 Jan 2024 01:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:13 PM IST
सार
अभिनेता वरुण शर्मा शुक्रवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी के लिए खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
अभिनेता वरुण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म जगत में चूचा के नाम से मशहूर अभिनेता वरुण शर्मा बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों पर भी आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
ठहाका कार्यक्रम में शामिल होने आए अभिनेता वरुण शर्मा बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां पंडित अर्पित गुरु और पंडित टोनी गुरु के द्वारा महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का चांदी द्वार से पूजन अर्चन करवाया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद अभिनेता वरुण शर्मा ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर अच्छा लगा। यहां बहुत शांति और सुकून है। उन्होंने बताया कि मैंने बाबा महाकाल से सभी की खुशहाली और मुस्कुराहट की कामना की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद अभिनेता वरुण शर्मा मंदिर में अपने चाहने वाले कुछ श्रद्धालुओं से भी मिले, जिन्हें उन्होंने अपने ऑटोग्राफ दिए और कुछ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
