{"_id":"63c6c4aea991e216812bcf10","slug":"actor-shekhar-suman-offers-prayers-at-mahakaleshwar-temple-in-ujjain-mp-news-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar Temple: अभिनेता शेखर सुमन ने उज्जैन में बाबा महाकाल के किए दर्शन, संध्या आरती में भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar Temple: अभिनेता शेखर सुमन ने उज्जैन में बाबा महाकाल के किए दर्शन, संध्या आरती में भी हुए शामिल
Tue, 17 Jan 2023 09:24 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:24 PM IST
सार
महाकाल मंदिर के पुजारी बाला गुरु ने कॉमेडियन शेखर सुमन को मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना अभिषेक करवाया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भी बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Shekhar Suman
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन शेखर सुमन मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। शेखर सुमन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और उसके बाद संध्या आरती में भी पूरे समय शामिल हुए। इसके बाद श्री महाकाल प्रबंध समिति द्वारा शेखर सुमन को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी भेट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकाल मंदिर के पुजारी बाला गुरु ने कॉमेडियन शेखर सुमन को मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना अभिषेक करवाया। जिसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भी बाबा का आशीर्वाद लिया। कॉमेडियन शेखर सुमन जब बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, उस समय मंदिर में संध्या आरती चल रही थी। इस आरती में पूरे समय शेखर सुमन शामिल रहे।
विज्ञापन
