फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Actor Ashutosh Rana Baba Mahakal's court, worshiped Shiva sitting in Nandi Hall Ujjain News

Ujjain News: आशुतोष राणा पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, चांदी द्वार से दर्शन कर नंदी हॉल में की शिव आराधना

Sat, 24 Aug 2024 12:57 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:57 PM IST
सार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल मैं बैठकर शिव आराधना की। उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए।  

विज्ञापन
Actor Ashutosh Rana Baba Mahakal's court, worshiped Shiva sitting in Nandi Hall  Ujjain News
अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार... नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना चांदी द्वार

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना की और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद आशुतोष राणा ने नंदीजी का पूजन अर्चन किया और उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि आशुतोष राणा, जो बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, ने महाकालेश्वर मंदिर में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ नंदी हॉल में बैठकर किया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल के सामने शीश नवाया।  आशुतोष राणा, जो समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं, बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी, कन्नड़, तेलुगू, और तमिल फिल्म उद्योगों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने काली - एक अग्निपरीक्षा नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी में गाया था शिव तांडव
आशुतोष राणा परम शिवभक्त हैं। दो साल पहले महाशिवरात्रि के मौके पर आशुतोष राणा का हिंदी में शिव तांडव स्तोत्र सामने आया था। इसके बाद उन्होंने नमामि शमीशान निर्वाण रूपं का हिंदी वर्जन भी तैयार किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि संस्कृत में रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र, एक अद्भुत रचना और प्रार्थना है। भाषा की कठिनाई के कारण लोग इसके भाव को समझ नहीं पा रहे थे। कानों को सुनने में अच्छा जरूर लग रहा है, लेकिन कंठ में नहीं उतार पाते थे। हिंदी के जरिए मैंने इस अद्भुत प्रार्थना को लाखों-करोड़ों कानों से होते हुए कंठ तक पहुंचाने की कोशिश की है। फेसबुक ने उनकी टाइमलाइन से शिव तांडव स्तोत्र को हटा दिया था तो बवाल हो गया था। लोगों की नाराजगी के बाद सोशल मीडिया पर वह फिर आया था। 

अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार... नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना चांदी द्वार

अभिनेता आशुतोष राणा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। 

 

अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार... नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना चांदी द्वार

आशुतोष राणा ने बाबा महाकाल के दरबार में नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना की।  

 

अभिनेता आशुतोष राणा पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार... नंदी हॉल में बैठकर की शिव आराधना चांदी द्वार

आशुतोष राणा का महाकाल के पुजारियों ने सम्मान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed