फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   A street dog was roaming around in Ujjain holding a one-day-old newborn in its mouth.

Ujjain: एक दिन की नवजात को मुंह में दबाकर घूम रहा था स्ट्रीट डॉग, पुलिस लगा रही बच्ची के माता पिता का पता

Tue, 21 Nov 2023 09:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Nov 2023 09:13 AM IST
सार

Ujjain: एक दिन की नवजात बालिका को मुंह में दबाकर स्ट्रीट डॉग भाग रहा था। लोगों ने देखा उसे छुड़ाया तो पता चला कि बालिका मृत अवस्था में है। जिसके बाद इस घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A street dog was roaming around in Ujjain holding a one-day-old newborn in its mouth.
मुंह में दबाकर घूम रहा था स्ट्रीट डॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास एलाउंस कॉलोनी गेट के पास से एक कुत्ता नवजात बालिका को मुंह में दबाकर भाग रहा था। कॉलोनी के बाहर दुकानदारों ने उसे देखा और बालिका को छुड़ाया। बालिका मृत अवस्था में थी। वहां से गुजर रहे दीपक पिता शिखर शर्मा निवासी तिरूपति पैराडाइज कॉलोनी ने मामले से चिमनगंज थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस एलाउंस कॉलोनी के गेट पहुंची और बालिका का शव बरामद किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बालिका एक दिन की होने की बात सामने आई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पता लगाया जा रहा है कि कुत्ता किस ओर से आया था और उसने कहां से नवजात को उठाया। संभवत: नवजात को जन्म देने के बाद निर्दयी मां-बाप ने किसी स्थान पर फेंका है। उस दौरान नवजात मृत या जीवित अवस्था में थी, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

विज्ञापन

चिमनगंज थाना प्रभारी आनंद तिवारी ने बताया कि जांच में इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नवजात के माता-पिता कौन हैं? आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed