फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A devotee of Bhilai made a silver palanquin worth Rs 25 lakh for Baba Mahakal

Ujjain News: बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 22 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त

Mon, 25 Nov 2024 09:07 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 09:07 AM IST
सार

MP: इस अनोखे भक्त ने अपना नाम नहीं जाहिर करने की गुजारिश की है। भगवान श्री महाकाल के पुरोहित भावेश व्यास और लोकेश व्यास की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के भिलाई के भक्त ने यह रजत पालकी पूजन अर्चन कर दान दी।

विज्ञापन
A devotee of Bhilai made a silver palanquin worth Rs 25 lakh for Baba Mahakal
25 लाख की रजत पालकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मन्दिर में यूं तो बड़ी मात्रा में नगद राशि दान में आती है। इसके अलावा चांदी के आभूषण और भक्तों की सुविधा के लिए भी सामग्री दान की जाती है। लेकिन, रविवार के दिन छत्तीसगढ़ से पहुंचे बाबा महाकाल के भक्त ने मंदिर समिति को रजत पालकी को भेंट की। इसका वजन 20 किलो 600 ग्राम है। वहीं, इसकी कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। इस अनोखे भक्त ने अपना नाम नहीं जाहिर करने की गुजारिश की है। भगवान श्री महाकाल के पुरोहित भावेश व्यास और लोकेश व्यास की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के भिलाई के भक्त ने यह रजत पालकी पूजन अर्चन कर दान दी।
विज्ञापन


यह है पालकी की विशेषता
आज भिलाई के भक्त ने भगवान श्री महाकालिशुवर को रजत मंडित पालकी अर्पित की जिसमें चांदी का लगभग वजन 20 किलो 600 ग्राम है, जिसकी लागत 22 लाख आई है, यह रजत पालकी उज्जैन के ही कारीगर सोनी परिवार द्वारा 100 दिनों में तैयार की गई, इस पालकी में सूर्य, चंद्रमा और कमल फूल की शानदार नक्काशी की गई है, स्वास्तिक अर्पित किया गया है। पालकी के आगे भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल फूल से पालकी को सजाया गया है। सुंदरता के साथ ही पालकी की मजबूती का भी ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी में हुआ पालकी का पूजन अर्चन
महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष/जिला कलेक्टर नीरजसिंह, महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ की उपस्थित में बाबा की रजत पालकी का महाकाल पंडित पुरोहित ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करवाया। इस शुभ अवसर पर महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक त्रिवेदी, समिति के सदस्य राम गुरु, प्रशासक निजी प्रशांत, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 दिनों में तैयार की गई पालकी
यह पालकी महाकाल मन्दिर के पुरोहित भावेश व्यास और लोकेश व्यास की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ भिलाई के भक्त ने दान दी है। भक्त की तरफ से दान दी गई पालकी में चांदी का वजन 20 किलो 600 है, जिसकी लागत 22 लाख बताई जा रही है। यह रजत पालकी उज्जैन के ही कारीगर द्वारा 100 दिनों में तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed