फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   40 day Phag festival started in the courtyard of Baba Mahakal, Gulal offered during Aarti

Ujjain News: बाबा महाकाल के आंगन में हुई 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत, आरती कर चढ़ाया गुलाल

Tue, 04 Feb 2025 08:17 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 08:17 AM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की गुलाल से आरती कर वसंत ऋतु का अभिनंदन कर दिया गया है। अब यह उत्सव 40 दिन चलेगा।

विज्ञापन
40 day Phag festival started in the courtyard of Baba Mahakal, Gulal offered during Aarti
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में साल में तीन बार गुलाल आरती होती है, यानी आरती में गुलाल उड़ाया जाता है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी पर्व से होती है, जिसमें आरती में गुलाल उड़ाकर वसंत ऋतु का अभिनंदन किया जाता है। इसके बाद होली और रंग पंचमी पर्व पर भगवान और भक्तों के बीच गुलाल उड़ाया जाता है। भक्त और भगवान के बीच गुलाल उड़ाने की इस परंपरा की शुरुआत मंदिर में हो चुकी है। अब यह उत्सव 40 दिन चलेगा।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। प्रथम घंटा बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भांग से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। मावा, सूखा मेवा और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई, जिसके बाद फल और मिष्ठान से बाबा महाकाल का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह, माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मंगलवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर भक्त बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गए और "जय श्री महाकाल, जय श्री गणेश" का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाबा महाकाल के आंगन मे हुई 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत, आरती के दौरान चढ़ाया गुलाल

 

बाबा महाकाल के आंगन मे हुई 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत, आरती के दौरान चढ़ाया गुलाल

 

बाबा महाकाल के आंगन मे हुई 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत, आरती के दौरान चढ़ाया गुलाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed