फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   3D Holo Graphic Sky Projection at Ramghat, Ujjain, Veer Hanuman comes alive

Ujjain News: उज्जैन के रामघाट पर दिखा अद्भुत नजारा, थ्री-डी होलो ग्राफिक से जीवंत हुए वीर हनुमान

Tue, 25 Feb 2025 06:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
3D Holo Graphic Sky Projection at Ramghat, Ujjain, Veer Hanuman comes alive
उज्जैन के रामघाट पर 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन। सोनी सब टीवी के बहुप्रतीक्षित पौराणिक धारावाहिक वीर हनुमान की लांचिंग उज्जैन में सोमवार को शिप्रा के तट पर की गई।
विज्ञापन

उज्जैन के आसमान में पहली बार 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन से रोशन हो गया। राम घाट के पास हुए इस शानदार प्रदर्शन ने भगवान हनुमान की कहानी की एक झलक पेश की, जो महाशिवरात्रि से पहले शहर के आसमान में दिखाई दी। वीर हनुमान के कलाकारों में माहिर पंधी (बालि और सुग्रीव), आरव चौधरी (केसरी), सायली सालुंके (अंजनी) और आन तिवारी (बाल हनुमान) इस शुभ अवसर पर स्वयं मौजूद रहे। प्रोजेक्शन से पहले सभी कलाकारों ने स्थानीय हनुमान मंदिर में प्रार्थना की और राम घाट पर आरती में भी भाग लिया। वीर हनुमान 11 मार्च से सोमवार से शनिवार रात 7:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा। आरव चौधरी ने मिडीया को कहा की उज्जैन में इतने सारे भक्तों के बीच इस शो को लॉन्च करना और इस अनूठी गतिविधि का हिस्सा बनना अविश्वसनीय अनुभव था। माहिर पंधी ने कहा उज्जैन के आसमान में हनुमान जी की कहानी को देखना एक अद्भुत और भावनात्मक अनुभव था। सायली सालुंके ने कहा इस प्रोजेक्शन के दौरान मेरे रोंगटे खड़े हो गए और ऐसा लगा मानो हनुमान जी हमें आशीर्वाद दे रहे है। आन तिवारी, जो बाल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।


विज्ञापन


शिप्रा नदी के ऊपर आसमान में उड़ते दिखे हनुमान

महाकाल नगरी उज्जैन की धरती पर सोमवार शाम एक नया इतिहास लिखा गया। टीवी सीरियल वीर हनुमान की लॉन्चिंग दत्तअखाड़ा पर अनूठे अंदाज में हुआ जिसमें हनुमान जी शिप्रा नदी पर उड़ते दिखाई दिए। खास बात ये कि दर्शकों के हाथ जोड़ते वीडियो भी विशाल स्क्रीन पर दिखाई दिए। इस दौरान आसमान में उड़ते हनुमान जी का अदभुत दृश्य दिखाई दिया। आकाश में भगवान हनुमान की दिव्य जीवन यात्रा का भव्य 3डी होलोग्राफिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैन के रामघाट पर 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन, जीवंत हुआ वीर हनुमान

उज्जैन के रामघाट पर 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन, जीवंत हुआ वीर हनुमान

 


रामघाट पहुंचे टीवी कलाकार

 

उज्जैन के रामघाट पर 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन, जीवंत हुआ वीर हनुमान

उज्जैन के रामघाट पर 3 डी होलो ग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन, जीवंत हुआ वीर हनुमान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed