फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   30 passengers injured as bus collides with truck on Delhi-Mumbai Expressway

MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी बस, 30 यात्री घायल, 12 गंभीर; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

Thu, 02 Jan 2025 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

MP: नववर्ष पर विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्लीपर कोच राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 50 यात्रियों में से करीब 30 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
30 passengers injured as bus collides with truck on Delhi-Mumbai Expressway
बस हादसे का हुई शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज सुबह अत्यधिक कोहरे के कारण बस और ट्रेलर की भिड़ंत में करीब 30 यात्री घायल हो गए। कुछ गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस मध्य प्रदेश के उज्जैन से देश की राजधानी दिल्ली की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नांगल राजावतान के नजदीक पिलर नंबर 198 के पास लाडली का बास गांव के पास एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। नांगल राजावतान की डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। उज्जैन की तरफ से आ रही वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। 
विज्ञापन


धार्मिक नगरी उज्जैन से लौट रहे थे यात्री 
बस में सवार घायल बृजमोहन और उमेर खान ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सभी लोग नींद में थे। बृजमोहन ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन करके दिल्ली लौट रहे थे। अचानक झटका लगा तो पता लगा कि बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद जैसे तैसे यात्री बस के पीछे के दरवाजे से बाहर निकले। घायलों को उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से 9 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल ही नहीं चिंतामण और काल भैरव के भी किए थे दर्शन 
बस में सवार बृजमोहन ने बताया कि सभी दर्शनार्थी इस वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करना चाहते थे। इसीलिए वह बस से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही उनके सेनापति काल भैरव, बाबा मंगलनाथ, चिंतामन गणेश, मां हरसिद्धि व अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए थे। साथ ही शिप्रा तट पर होने वाली संध्या आरती भी देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed