फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: 170 talents of Nagar society were honored in Pratibha Samman ceremony

Ujjain News: दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, नागर समाज की 170 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Fri, 27 Dec 2024 08:14 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2024 08:14 AM IST
सार

उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की 170 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुगम संगीत प्रस्तुतियां दी गईं। दूसरे दिन नर्सरी से उच्च शिक्षा तक के छात्रों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Ujjain News: 170 talents of Nagar society were honored in Pratibha Samman ceremony
राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम पं. सूर्यनारायण व्यास, सभागृह कालिदास अकादमी, कोठी रोड उज्जैन पर आयोजित किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की 170 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


आयोजन के प्रथम दिवस नागर डायनामिक गुप्र द्वारा सुगम संगीत जिसमें समाज की गायक प्रतिभाओं ने पुराने भूले बिसरे गानों की प्रस्तुति दी। दिनेश त्रिवेदी, विजय शर्मा, मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन अशोक व्यास ने किया। पश्चात अभिरूचि विकास मंच के तत्वावधान में स्व. विष्णुप्रसाद नागर की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन अतिथिगण डॉ. गोविन्द गंधे निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी, धर्मेश भाई त्रिवेदी समाजसेवी, अहमदाबाद एवं मध्य प्रदेश नागर परिषद उज्जैन शाखा के अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी, महिला परिषद की अध्यक्ष प्रीति शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं स्व. विष्णु प्रसाद नागर के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाएं, नन्हें बच्चों सहित प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्लोक, पाठ, फैंसी-ड्रेस एवं नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन मयंक शुक्ल एवं प्रियंका नागर द्वारा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण विजय कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक, उज्जैन रीजन, परसराम मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन शाखा 2, केदार रावल अध्यक्ष म.प्र. ना. परिषद, मोहन प्रकाश व्यास, अध्यक्ष सर्व ब्राहम्ण समाज भोपाल, धर्मेंश भाई त्रिवेदी, समाजसेवी अहमदाबाद उज्जैन नागर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी, डॉ अरूणा व्यास, प्रेरणा मेहता, समिति सरंक्षक द्वारा किया गया। पश्चात इंदौर नागर महिला मंडल द्वारा राजस्थानी घुमर नृत्य की प्रस्तुति दिव्या मंडलोई के नेतत्व में एवं नृत्य निदेशक पल्लवी व्यास के मार्गदर्शन में मनमोहक प्रस्तुती दी गई। प्रतिभाशाली चयनीत छात्र- छात्राओं का जिसमें नर्सरी कक्षा से लेकर उच्चशिक्षा तक जिसमें लगभग 170 प्रतिभाओं, कला, वाणिज्य, विज्ञान, खेलकुद (क्रीड़ा) आदि विधाओं में पुरस्कृत कर सम्मान किया गया। समिति द्वारा विशिष्ट पुरस्कारों में पांच बार लगातार पुरस्कृत होने पर आशा विष्णु स्वर्ण पदक पुरस्कार से चार छात्रों, देवेंद्र - दिलीप नागर, टेशी- सतीश कुमार व्यास, भव्य-राजकमल नागर, अदिती-आशुतोष मेहता को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार स्व विश्वनाथ मेहता स्मृति में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश मेहता भोपाल द्वारा सुधीर नागर उज्जैन, पत्रकार को प्रदान किया गया। स्व. शंकर गुरु नागर स्मृति सामाजिक पत्रकारिता सम्मान, मधुसूदन नागर एवं दामोदर नागर, उज्जैन द्वारा निलेश नागर पत्रकार अमर उजाला को प्रदान किया गया। स्व. रमाकांत नागर स्मृति शैक्षणिक उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान संगीता विनोद नागर, भोपाल द्वारा प्रायोजित लक्ष्मीकांत शर्मा उज्जैन को प्रदान किया गया। स्व रमेशचंद रावल डेलची, माकडोन की स्मृति में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार राकेश रावल एवं शैलेंद्र रावल द्वारा ब्रजमोहन शर्मा, ब्यावरा एवं डॉ. शशिकला रावल सेवानिवृत प्राचार्य उज्जैन को प्रदान किया गया। समिति द्वारा जीवन पर्यन्त समाजसेवी सम्मान प्रेमनारायण नागर वरिष्ठ पत्रकार को शाल श्रीफल भेंट कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात आशा विष्णु प्रसाद नागर स्मृति में मां अन्नपूर्णा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक व्यास ने किया एवं आभार संतोष जोशी द्वारा व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed