फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   100th birth anniversary freedom fighter Premnarayan Nagar celebrated, Century-witness felicitation ceremony

Ujjain News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागर का 100वां जन्मदिवस सदी-साक्षी अभिनंदन समारोह के रूप में मनेगा

Mon, 29 Sep 2025 09:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 09:25 PM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी प्रेमनारायण नागर के 100वें जन्मदिन पर 1 अक्टूबर को उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में शब्द साक्षी अभिनंदन समारोह होगा। इसमें कुलगुरु, साहित्यकार, पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर सम्मान, संस्मरण पुस्तक सफरनामा और विशेषांकों का विमोचन भी होगा। 

विज्ञापन
100th birth anniversary freedom fighter Premnarayan Nagar celebrated, Century-witness felicitation ceremony
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर

विस्तार

हिन्दी के वरिष्ठतम पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमनारायण नागर के 100वें जन्मदिन पर महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ और ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय द्वारा उज्जैन में शब्द साक्षी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह एक अक्टूबर, 2025 को दोपहर 2:30 बजे कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागार में होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश के हर चौथे बच्चे को मिल रही है आरटीई से शिक्षा की गारंटी
विज्ञापन


प्रेमनारायण नागर विद्यार्थी जीवन में स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यक्रमों से जुड़कर खादी, ग्रामोद्योग, अछूतोद्धार के काम में जुट गए। सन 1947 से लगभग साठ वर्ष तक नईदुनिया इंदौर के लिए शिवपुरी से जिला संवाददाता का दायित्व निभाते रहे। आकाशवाणी और अन्य पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लिखा। संवेदनशील और सेवाभावी होने के कारण नागर ने अपार यश और प्रतिष्ठा अर्जित की। समारोह के संयोजक अरविंद श्रीधर ने बताया कि पौराणिक नगरी उज्जयिनी के कला, साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत अनेक संस्थाएं इस लोक अभिनंदन समारोह में सहभागी हैं। उज्जयिनी के जनप्रतिनिधियों की समारोह में गरिमामय उपस्थिति होगी। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज, पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य डॉ. शिवशंकर मिश्र, संस्कृत के प्रकांड पण्डित पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, मालवी संस्कृति और साहित्य के मर्मज्ञ डॉ. शिव चौरसिया तथा कला-संस्कृति की गतिविधियों के सूत्रधार श्रीराम तिवारी सारस्वत अतिथि होंगे। गांधी भवन न्यास, भोपाल के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रेमनारायण नागर को सम्मान पत्र, शॉल, कलम और चरखा भेंट किए जाएंगे। प्रेमनारायण नागर के संस्मरणों की पुस्तक सफरनामा तथा आंचलिक पत्रकार और कर्मवीर के विशेषांकों का विमोचन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed