फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 thousand rupees were cheated by pretending to be a policeman

Ujjain News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठग लिए 10 हजार, बैग की तलाशी लेने के बहाने उड़ाए रुपये

Sun, 02 Feb 2025 09:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 09:04 PM IST
सार

सारंगपुर के रहने वाले शिवाजी राव मोरे उज्जैन में अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वे छत्रीचौक में कुछ खरीदारी करने आए थे। इस दौरान छत्रीचौक में उनके पास एक बदमाश बाइक पर बैठकर आया और खुद को पुलिस वाला बताकर उनके बैग की तलाशी लेने लगा। बैग की तलाशी लेते हुए बदमाश ने 10 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गया।

विज्ञापन
10 thousand rupees were cheated by pretending to be a policeman
खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठग लिए 10 हजार

विस्तार

उज्जैन जिले के खाराकुआं थाना क्षेत्र स्थित छत्रीचौक पर सारंगपुर से आए एक यात्री को एक बदमाश ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोका और उसके बैग की तलाशी लेने के नाम पर 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। इसके बाद यात्री ने खाराकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें बाइक पर सवार एक आरोपी नजर आ रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया सारंगपुर के रहने वाले शिवाजी राव मोरे उज्जैन में अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वे छत्रीचौक में कुछ खरीदारी करने आए थे। इस दौरान छत्रीचौक में उनके पास एक बदमाश बाइक पर बैठकर आया और खुद को पुलिस वाला बताकर उनके बैग की तलाशी लेने लगा। बैग की तलाशी लेते हुए बदमाश ने 10 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गया। जब उसने अपना बैग देखा तो रुपए नहीं दिखे। इस पर शिवाजी राव ने पुलिस थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक बदमाश बाइक पर जाते हुए नजर आया। पुलिस ने आरोपी के फुटेज जारी कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


हेल्थ केयर शॉप के संचालक को पिस्टल अड़ाकर धमकाया
तीन बत्ती चौराहा पर हेल्थकेयर आयटम दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति और उसके बेटे के साथ इंदौर से आए दो बदमाशों ने पिस्टल अड़ाकर मारपीट की। दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलखधाम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक पुरुषार्थी की तीन बत्ती चौराहा पर हेल्थ केयर आयटम की दुकान है। शाम 4-5 बजे के बीच वह अपने छोटे बेटे सुयश के साथ दुकान पर बैठे थे तभी प्रशांत चौरसिया और उसका चचेरा भाई पंकज चौरसिया निवासी इंदौर यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिस्टल दिखाकर धमकाया और बोले तुम्हारे बेटे यश से व्यापार के रुपए लेना हैं। उसे यहां बुलाओ। वह बेटे को कॉल कर रहा था तभी पंकज और प्रशांत ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए छोटे बेटे यश को भी सरिये से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर कार से फरार हो गए। अशोक पुरुषार्थी ने पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed