{"_id":"66291eedb1592ff79200f39a","slug":"1-25-lakh-looted-from-petrol-pump-worker-by-shooting-him-in-broad-daylight-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: दिनदहाड़े गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे सवा लाख, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: दिनदहाड़े गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे सवा लाख, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात
Wed, 24 Apr 2024 08:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:32 PM IST
सार
Jabalpur: बाइक सवार दो युवकों ने गोसलपुर थाने से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 1 लाख 28 हजार रुपये लूट लिये। तेज गर्मी के कारण सड़क सूनी होने का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक फरार हो गये।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गोसलपुर जबलपुर मार्ग स्थित सत्यम रजक लगभग दो बजे पंप की बिक्री राशि 1 लाख 28 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। जब वह थाने के करीब सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा, उसी समय पीछे से आये बाइक सवारों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर फेंका और कट्टे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली सत्यम के पेट में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद हमलावर सत्यम के पास से रुपयों का बैग छीनकर भाग खड़े हुए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सत्यम को उपचार के लिये सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
नाकेबंदी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदात के बाद सूचना पर एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, सिहोरा एसडीओंपी व गोसलपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरु की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी भी की, लेकिन रात तक बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
