फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Union chief Mohan Bhagwat will reach Ujjain on February 19, will hold a meeting of workers of Malwa province

उज्जैन: 19 फरवरी को उज्जैन पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

Thu, 17 Feb 2022 04:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 फरवरी को उज्जैन पहुंचेंगे। वे मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। चार दिनों तक संघ प्रमुख उज्जैन में रहेंगे। 

विज्ञापन
Ujjain: Union chief Mohan Bhagwat will reach Ujjain on February 19, will hold a meeting of workers of Malwa province
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक उज्जैन आएंगे। 19 फरवरी को वे उज्जैन पहुंचेंगे और चार दिन यहीं रूकेंगे। मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संघ की योजना में प्रतिवर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास सभी  प्रांतों में होता है। इसी क्रम में इस वर्ष सरसंघचालक का प्रवास मालवा प्रांत में होना निश्चित हुआ है।
विज्ञापन


महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कि हर वर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास विभिन्न प्रांतों में होता है। इसी क्रम में इस वर्ष सरसंघचालक मोहन भागवत मालवा प्रांत में प्रवास करेंगे। वे 19 फरवरी की शाम उज्जैन पहुंचेंगे। 20 फरवरी को सुबह 9 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे। इसी दिन इस्कॉन परिसर में ही मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित शाखाओं के सुदृढ़ीकरण और आगामी तीन वर्षों में होने वाले कार्य विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा बैठक में पर्यावरण, सामाजिक समरसता और एकात्म जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। संघ प्रमुख मालवा प्रांत के सभी प्रचारकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसी दिन शाम को सरसंघचालक मोहन भागवत इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी भेंट करेंगे। 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे चिंतामण रोड स्थित नवनिर्मित विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय विक्रमादित्य भवन का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed