फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Three friends were returning from marriage ... suddenly a young man burnt alive with a bike ... two companions injured

उज्जैन: शादी से लौट रहे थे तीन दोस्त...अचानक बाइक के साथ जिंदा जल गया युवक, दो साथी घायल

Sun, 12 Dec 2021 07:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

बाइक से जा रहे तीन युवकों पर हमला हो गया। इसमें एक युवक बाइक सहित जिंदा जल गया। शेष दो भी आंशिक रूप से झुलसे हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पूरा मामला उलझा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain: Three friends were returning from marriage ... suddenly a young man burnt alive with a bike ... two companions injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाइक से जा रहे तीन युवकों पर हमला हो गया। इसमें एक युवक बाइक सहित जिंदा जल गया। शेष दो भी आंशिक रूप से झुलसे हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पूरा मामला उलझा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी की है। जीवनसिंह, गोपी और अंतरसिंह शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में यह घटना घटी। घायलों के अनुसार किसी ने रात को हमला कर दिया।
विज्ञापन


घायल जीवनसिंह के अनुसार शुक्रवार शाम को गोपीलाल निवासी ग्राम चिरमिया के साथ बाइक से बजरंग खेड़ा शादी में गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ।  जीवन ने बताया कि बाइक गोपी चला रहा था। ठंड ज्यादा थी इसलिए गोपी ने कुछ देर के लिए बाइक रोक दी। इसी बीच किसी ने पीछे से मेरे सिर पर वार किया जिससे में बेहोश हो गया। जब होश आया तो देखा कि गोपी आग में जल गया है। बाइक भी पूरी तरह जल चुकी थी। आग देखकर ग्रामीण आए और आग बुझाई। अंतर सिंह ने भी इसी तरह की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मौका-ए-वारदात के हालातों को देखकर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है और हकीकत पता लगाने में जुटी है। भैरवगढ़ पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान ले रहे हैं। घायलों के भी बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चलेंगे। जीवन के सिर में चोट के निशान हैं और अंतर सिंह का पैर झुलसा हुआ है। इधर मृतक गोपी के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed