{"_id":"618e47e9cf7395016736391b","slug":"ujjain-there-will-be-no-long-line-to-visit-mahakaleshwar-there-will-be-a-change-in-vip-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकालेश्वर के दर्शन के लिए नहीं लगेंगी लंबी लाइन, वीआईपी दर्शन में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकालेश्वर के दर्शन के लिए नहीं लगेंगी लंबी लाइन, वीआईपी दर्शन में होगा बदलाव
Fri, 12 Nov 2021 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 12 Nov 2021 04:24 PM IST
सार
उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : Mahakal Mandir FB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की दर्शन व्यवस्था बदल गई है। नई व्यवस्था में श्रद्धालुओं को आसान दर्शन होंगे। ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा। लाइन भी लंबी नहीं होगी। भस्मारती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर 1,500 किया गया है।
शीघ्र दर्शन यानी वीआईपी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी गई है। अब शीघ्र दर्शन का पास महाकाल मंदिर के ऐप के साथ-साथ वेबसाइट पर मिल जाएंगे। 250 रुपए की फीस भी ऑनलाइन दी जा सकेगी। मोबाइल पर एसएमएस आएगा और इसे दिखाकर मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा। महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 पर शीघ्र दर्शन काउंटर लेना होता था। इससे लाइन भी लंबी हो जाती थी। ऑनलाइन दान दिया जा सकेगा, जो अब तक मंदिर के काउंटर और प्रोटोकॉल कार्यालय से होता था।
भस्मारती व्यवस्था बदलेगी
भस्मारती में भाग लेने वालों की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर 1,500 किया गया है। महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि पुजारी, पुरोहित, ऑनलाइन, ऑफलाइन और प्रोटोकॉल से मंदिर में प्रवेश देने की व्यवस्था को उसी अनुपात में बढ़ाया जाएगा। ऑफलाइन की संख्या भी बढ़ेगी ताकि आम श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। अब तक साफ नहीं है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन का अनुपात क्या रहेगा।