फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The woman called the churiwala home, made obscene videos by taking off her clothes and blackmailed and demanded ten lakh rupees

उज्जैन: महिला ने चूड़ीवाले को बुलाया घर, कपड़े उतारकर बनाए अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल कर मांगे दस लाख रुपये

Mon, 25 Apr 2022 02:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 02:35 PM IST
सार

उज्जैन में एक महिला ने चूड़ीवाले को धोखे से घर बुलाया। उसके कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बनाए। दो अन्य युवक भी इस दौरान साथ थे। तीनों ने चूड़ीवाले को बंधक बनाया और ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगे। 

विज्ञापन
Ujjain: The woman called the churiwala home, made obscene videos by taking off her clothes and blackmailed and demanded ten lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में चूड़ी बेचने वाले व्यक्ति को घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है महिला ने पहले चूड़ीवाले को घर बुलाया। उसके कपड़े उतारकर अश्लील फोटो खींचे व वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगे। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया कि शमशुल पिता शब्बीर खान नामक व्यक्ति गोपाल मंदिर, पटनी बाजार क्षेत्र में चूड़ी बेचने का काम करता है। वह ठेला लगाता है और फेरी लगाकर चूड़ी बेचता है। सिंधी कॉलोनी निवासी महिला नमिता ने उसे चूड़ी खरीदने के बहाने अपने घर बुलाया।  जब शमशुल उसके घर पहु्ंचा तो वहां दो पुरुष भी पहले से मौजूद थे। महिला और दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे रुपये छीन लिए। इसके बाद शमशुल के कपड़े उतारकर महिला के साथ अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। इनको वायरल करने की धमकी देकर दस लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


चूड़ी व्यापारी ने हाथ जोड़कर कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं है तो ब्लैकमेलरों ने पांच लाख रुपये कम कर दिए। हालांकि व्यापारी ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है। वह कहां से लाएगा। आखिर में एक लाख 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। करीब चार घंटे तक व्यापारी को बंधक बनाने के बाद उसे छोड़ा। यहां से व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने जांच के बाद महिला व दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों साथी फरार है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक गिरोह है जो लोगों को इसी तरह फंसाकर ब्लैकमेल करता है। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed