{"_id":"627e48496d13f7538e2dec3a","slug":"ujjain-the-woman-accused-ti-of-rape-the-police-station-where-she-used-to-investigate-the-cases-of-others-the-fir-was-registered-in-the-same-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: टीआई पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, जिस थाने में दूसरों के केस की करते थे विवेचना, उसी थाने में दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: टीआई पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, जिस थाने में दूसरों के केस की करते थे विवेचना, उसी थाने में दर्ज हुई एफआईआर
Fri, 13 May 2022 05:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 05:30 PM IST
सार
उज्जैन जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ रहे टीआई विपिन बाथम पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। भोपाल के थाने में केस दर्ज करवाया। टीआई आठ माह से लाइन अटैच थे। एफआईआर के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्हेल पुलिस थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ रहे टीआई के खिलाफ एक महिला ने भोपाल में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि टीआई ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटनास्थल उन्हेल होने से केस डायरी उन्हेल भेजी गई और जिस थाने में टीआई दूसरों के खिलाफ कार्रवाई करते रहे, उसी थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी टीआई का नाम विपिन बाथम है। उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल के मुताबिक टीआई बाथम पहले उन्हेल थाने में पदस्थ थे। शिकायतों के चलते आठ माह पहले उनको लाइन अटैच कर दिया था। वे लाइन में है। गुरुवार रात को भोपाल थाने में उनके खिलाफ एक 37 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। महिला ने भोपाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह टीआई विपिन बाथम को बचपन से जानती है और बाथम ने उससे गहरी पहचान होने के चलते अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आवेदन में बताया कि बाथम लगातार उसे उन्हेंल बुलाते थे वहीं कई बार यौन शोषण किया। शादी की बात पर आनाकानी करने लगते। भोपाल थाने में केस दर्ज होने के बाद मामला उज्जैन पहुंचा। टीआई बाथम को निलंबित कर दिया गया है। एसपी के अनुसार महिला के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि टीआई उन्हेल थाने में रहने के दौरान भी विवादों में रहे थे। शिकायतों के चलते ही उन्हें लाइन अटैच किया गया था। आठ माह तक वे उन्हेल थाने में रहे लेकिन अब उसी थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक आरक्षक ने भी टीआई बाथम पर आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसी तरह घट्टिया थाने में पदस्थापना के दौरान लूट के एक प्रकरण में लापरवाही के आरोप लगे थे।