फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Relationships were killed in a property dispute, the elder brother struck the younger one with an ax on the neck that the neck hanged down...

Ujjain Crime News: संपत्ति विवाद में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया ऐसा वार कि नीचे लटक गई गर्दन

Sun, 02 Jan 2022 06:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 06:27 PM IST
सार

उज्जैन जिले में रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक घटना हुई। बड़े भाई ने संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़ा भाई कितना गुस्से में था इसे इसी से समझा जा सकता है कि उसने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से इतना घातक हमला किया कि उसकी गर्दन ही लटक गई।

विज्ञापन
Ujjain: Relationships were killed in a property dispute, the elder brother struck the younger one with an ax on the neck that the neck hanged down...
घटनास्थल पर पड़ा छोटे भाई का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रिश्तों के कत्ल की दर्दनाक घटना हुई। बड़े भाई ने संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़ा भाई कितना गुस्से में था इसे इसी से समझा जा सकता है कि उसने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से इतना घातक हमला किया कि उसकी गर्दन ही लटक गई।
विज्ञापन


घटना उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील स्थित ग्राम पानखेड़ी की है। आरोपी का नाम रामेश्वर पिता तोलाराम आंजना है। आरोपी रामेश्वर का अपने छोटे भाई जगदीश से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आएदिन विवाद होते थे। रविवार को भी विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार रविवार दिन में जगदीश अपने खेत पर बैठा था। वह वहां काम कर रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई रामेश्वर भी वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया तो हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन


विवाद से रामेश्वर को गुस्सा आया और वह खेत में बनी झोपड़ी से कुल्हाड़ी उठाकर लाया और छोटे भाई जगदीश की गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से जगदीश की गर्दन आधी लटक गई और चारों तरफ खून फैल गया। कुछ ही देर में जगदीश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रामेश्वर फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों को पता चला तो उन्होंने मृतक के पिता तोलाराम को बताया। तोलाराम खेत पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर सिहर उठे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। आएदिन झगड़े होते थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed