फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Prime Minister Modi will inaugurate the Mahakal Corridor, likely to come in June, CM has sent an invitation after reaching Delhi!

उज्जैन: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण, जून माह में आने की संभावना, सीएम ने दिल्ली पहुंचकर दिया है न्यौता !

Sun, 24 Apr 2022 12:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

महाकालेश्वर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आकर महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। जून माह में पीएम मोदी के उज्जैन आगमन की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: Prime Minister Modi will inaugurate the Mahakal Corridor, likely to come in June, CM has sent an invitation after reaching Delhi!
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून माह में उज्जैन आ सकते हैं। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी को आमंत्रण भी दिया है। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी उज्जैन पहुंचकर महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट चल रहा है। करीब 750 करोड़ रुपये की लागत इस प्रोजेक्ट की है। इसके तहत पहले चरण में महाकाल पथ, रूद्र सागर का सौंदर्यीकरण, विश्राम धाम आदि काम पूरे होने हैं। विस्तारीकरण के कामों के बीच जून 2022 में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। त्रिवेणी संग्रालय के पास से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बन रहा है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 9 अलग अलग द्वार रहेंगे, जेके सीमेंट की ओर से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धर्मशाला बनाकर महाकाल मंदिर को संचालन के लिए दी जाएगी। महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा किया जाएगा। महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। महाकाल मंदिर क्षेत्र 2.2 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से अधिक हो जाएगा। 
विज्ञापन


विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत हो रहे हैं ये काम
दूसरी तरफ महाकाल कॉरिडोर में फेसिलिटी सेंटर बन रहा है, जिसमें जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, वेटिंग रूम, रेस्टोरेंट, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी। पब्लिक प्लाजा बन रहा है जिसमें यात्रियों के लिए कियोस्क, टिकट काउंटर, टॉयलेट्स ब्लॉक आदि होंगे। साथ ही श्री महाकालेश्वर वाटिका में गणेश कुंड एवं नंदी द्वार, सप्त ऋषि सहित शिव स्तंभ, कमल कुंड, टिकट घर, मुक्ताकाशी रंगमंच, ई-रिक्शा स्टेशन ,अल्प आहार क्षेत्र और छायादार बैठक स्थान बनाए जाएंगे। महाकाल मंदिर स्थित आगंतुक सुविधा 210 मीटर लंबे पुल के अलावा महाकाल मंदिर परिसर को अत्याधुनिक एवं आकर्षक लाइट एन्ड साउंड से प्रकाशमय किया जाएगा। पार्किंग, सूचना केंद्र ,कोटि तीर्थ एवं रुद्रसागर में म्यूजिकल फाउंटेन एवं वाटर स्क्रीनशॉट, आपातकालीन प्रवेश द्वार एवं निर्गम मार्ग आदी उन्नयन के कार्य किए जाएंगे। विस्तारीकरण योजना के पहले चरण में महाकालेश्वर वाटिका, महाकालेश्वर पथ , शिव अवतार वाटिका, रूद्र सागर तट विकास, नूतन विद्यालय परिसर, गणेश विद्यालय परिसर ,पार्किंग, धर्मशाला ,प्रवचन हॉल एवं अन्य क्षेत्र वितरित किए जाएंगे। दूसरे चरण में महाराजवाड़ा परिसर विकास, रुद्रसागर जीर्णोद्धार ,छोटा रूद्र सागर तट, रामघाट का सौंदर्यकरण, पार्किंग एवं पर्यटन सूचना केंद्र, हरी फाटक पुल का चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास, रुद्रसागर पर पैदल पुल, महाकाल द्वार एवं प्राचीन मार्ग बेगम बाग मार्ग का विकास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून माह में आ सकते हैं पीएम मोदी
संभावना जताई जा रही है कि महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।  शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की पीएम मोदी से मुलाकात भी हुई थी। इस दौरान सीएम ने मोदी को उज्जैन आने का निमंत्रण दिया था। संभवतः जून माह में पीएम मोदी उज्जैन आ सकते हैं। इसके चलते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अभी से काम में जुट गए हैं।  हाल ही में एनएसजी व आईबी की टीम भी महाकाल मंदिर का निरीक्षण कर चुकी है।  राजनीतिक जानकारों की मानें तो अगले  साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी का मप्र का उज्जैन दौरा हो सकता है। जिस तरह अयोध्या और काशी में बड़ा आयोजन हुआ था उसी तरह उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के माध्यम से भाजपा बड़ा आयोजन करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed