फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Police caught Doraemon, fell while running and reached police, reward of 10 thousand was kept

उज्जैन: पुलिस ने पकड़ा डोरेमोन, भागते समय गिरा और पहुंचा पुलिस गिरफ्त में, 10 हजार का रखा था इनाम

Sat, 08 Jan 2022 07:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में डोरेमोन पकड़ाया है। यह कार्टून कैरेक्टर नहीं बल्कि कुख्यात बदमाश है। कई दिनों से पुलिस को छका रहा था। इस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 

विज्ञापन
Ujjain: Police caught Doraemon, fell while running and reached police, reward of 10 thousand was kept
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मध्यप्रदेश के उज्जैन में डोरेमोन पकड़ाया है। यह कार्टून कैरेक्टर नहीं बल्कि कुख्यात बदमाश है। कई दिनों से पुलिस को छका रहा था। इस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य बदमाश डोरेमोन को पुलिस कई दिनों से ढूंढ रही थी। वह लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा था। 29 दिसंबर को मंगलनाथ मार्ग पर सरफराज निवासी हेलावाड़ी को पुरानी रंजिश के चलते दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़े बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। जीवाजीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश भैरवगढ़ क्षेत्र में बगलामुखी मंदिर के आसपास देखे गए हैं। पुलिस वहां पहुंची और तलाश की। पुलिस की नजर बदमाशों पर पड़ी तो दोनों भागने लगे। चूंकि शुक्रवार देर रात को बारिश हो रही थी इस कारण भागते समय बदमाशों ने ध्यान नहीं दिया और पत्थर पर गिरकर फिसल गए। इसी बीच पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को अस्पताल ले गए और इलाज करवाया। पुलिस इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने अभी आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि एक आरोपी डोरेमोन नाम से कुख्यात है और दूसरा उसका साथी है। इनके खिलाफ अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed