{"_id":"63bd41a60ebab4420d2462cc","slug":"ujjain-news-bhairavgarh-jail-prisoner-died-serving-life-sentence-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन की भैरवगढ़ जेल बंद धार के कैदी की मौत, हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन की भैरवगढ़ जेल बंद धार के कैदी की मौत, हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था
Tue, 10 Jan 2023 04:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:15 PM IST
सार
भैरवगढ़ जेल प्रशासन के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर कैदी जसवंत पिता सेवसिंह को अस्पताल ले जाया गया था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले उसे यहां लाया गया था।
विज्ञापन
उज्जैन जेल में बंद कैदी की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह धार जिले का रहने वाला था और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
भैरवगढ़ जेल प्रशासन के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर कैदी जसवंत पिता सेवसिंह को अस्पताल ले जाया गया था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों ने बताया कि धार जिले का रहने वाला जसवंत हत्या के मामले में जेल में बंद था। चार साल पहले उसे यहां लाया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके उज्जैन पहुंचने पर ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
जेल प्रहरी अस्पताल लेकर गए थे
भैरवगढ़ केंद्रीय जेल की अधीक्षक उषा राज ने बताया कि बंदी जसवंतसिंह पिता सेवसिंह निवासी सुलावड़, थाना पीथमपुर जिला धार आजीवन कारावास के तहत सजायाफ्ता था। आज उसका अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जेल प्रहरी जेल वाहन से प्रात: 7.58 बजे जिला चिकित्सालय ले गए थे। एम्बुलेंस चालक प्रहरी शैलेंद्र सिकरवार ने जेल के गेटकीपर भोजराज रावत को बताया कि आज प्रात: लगभग 8.35 बजे कैदी जसवंतसिंह की उज्जैन जिला चिकित्सालय में मौत हो गई है।
उज्जैन जेल में बंद कैदी की मौत
