फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal temple entry ban for other states people, only devotees Madhya Pradesh will be able to enter

उज्जैन: महाकाल मंदिर में दूसरे राज्यों के लोगों के प्रवेश पर रोक, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन

Sat, 18 Jul 2020 04:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Ujjain Mahakal temple entry ban for other states people, only devotees Madhya Pradesh will be able to enter
महाकाल मंदिर (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस महामारी के चलते उज्जैन का महाकाल मंदिर 79 दिन तक बंद रहा था। मंदिर को आठ जून को दोबारा खोला गया था। कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए शनिवार को मंदिर प्रबंधन समिति ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर अहम निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


प्रबंधन समिति के अनुसार, अब केवल मध्यप्रदेश के निवासी ही बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। टोल फ्री और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले भक्तों को भी इसकी सूचना दी जाएगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने बताया कि उज्जैन में पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी कमी आई थी। कई बार तो संख्या शून्य तक पहुंची। लेकिन 10 से 12 दिनों में फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों में से अधिकांश वे लोग हैं, जो बाहर से आए हैं या फिर बाहर से आने वालों के संपर्क में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं को अभी बाबा के दर्शन अनुमति नहीं होगी। जो ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं, उन्हें अब मैसेज मिलेगा कि आप यदि मध्यप्रदेश के बाहर के हैं तो अभी बुकिंग न करें। टोल फ्री नंबर पर कॉल आने पर भी उन्हें बताया जाएगा।  


बता दें कि अनलॉक-1 के तहत लॉकडाउन के 79 दिन बाद 8 जून को महाकाल मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुला था। दर्शन के लिए एक दिन पहले अनुमति लेनी होती है। सुबह चार बजे होने वाली भस्मारती और दिन में होने वाली पूजन-आरती और रात की शयन आरती में श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रोक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed