फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Mahakal adorned as Hanuman, devotees arrived for darshan, Baba Bal Hanuman's palanquin traveled

उज्जैन: हनुमान के रूप में किया महाकाल का शृंगार, दर्शन के लिए पहुंचे भक्त, निकली बाबा बाल हनुमान की पालकी यात्रा

Chandraprakash Sharma चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

हनुमान जन्मोत्सव पर उज्जैन के हनुमान मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक आयोजन चलते रहे। महाकालेश्वर भगवान का हनुमान के स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने दर्शन किए। शाम को बाबा बाल हनुमान की पालकी यात्रा निकली। 

विज्ञापन
Ujjain: Mahakal adorned as Hanuman, devotees arrived for darshan, Baba Bal Hanuman's palanquin traveled
हनुमान के रूप में किया बाबा महाकाल का शृंगार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का हनुमान के स्वरूप में शृंगार किया गया। भस्मारती में उनका यह स्वरूप देखने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और महाकाल के साथ ही जय हनुमान के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


बता दें कि महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव होने के चलते बाबा महाकाल का हनुमान के रूप में शृंगार किया गया। इसके अलावा जूना महाकाल परिसर स्थित बाबा बाल हनुमान मंदिर में शनिवार सुबह 9 बजे जन्म आरती हुई। दोपहर 2 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई।  शाम 6 बजे आरती के बाद पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बाबा बाल हनुमान पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में बैंड बाजे, हाथी,घोड़े तथा रोशनी से झिलमिलती धार्मिक झांकियां शामिल रहेगी।
विज्ञापन


हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कार्तिक चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर से पालकी यात्रा निकली। भगवान वीर हनुमान ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया। शाम 4.30 बजे माया त्रिवेदी व पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बाबा वीर हनुमान का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। यात्रा में बैंड बाजे, ढोल, अखाड़े, घोड़े बग्घी आदि शामिल थे। पीली साड़ी व गुलाबी साफे में सजी महिलाएं भजनों पर नृत्य करते निकली। यात्रा मार्ग पर भक्तों ने स्थान-स्थान पर पालकी का पूजन किया। उनके स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह आगर रोड जेसी मिल परिसर स्थित श्री बाबा बाल हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक पूजन कर आकर्षक शृंगार किया गया।  शाम 6 बजे अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, करणी सेना, महाकाल सेना तथा अन्य हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा महाआरती की जाएगी। अन्य हनुमान मंदिरों में भी आरती हुई और भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed