फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Influential man bought a girl to have a child from her, after having a child thrown out of the house.

उज्जैन में इंसानियत तार-तार: पत्नी से बच्चा नहीं हो रहा था तो लड़की को खरीदा, दुष्कर्म कर बच्चा पैदा किया और फिर घर से निकाल दिया

Thu, 11 Nov 2021 05:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में तराना तहसील के उपसरपंच राजपाल ने नागपुर से एक लड़की को खरीदा। 16 महीने उसे अपने पास रखा। दुष्कर्म कर बच्चा पैदा किया और फिर उसे घर से निकाल दिया। 
 

विज्ञापन
Ujjain: Influential man bought a girl to have a child from her, after having a child thrown out of the house.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। तराना तहसील के काठबड़ौदा के उपसरपंच राजपाल सिंह दरबार की पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे। तब दरबार ने नागपुर से लड़की को खरीदा। 16 महीने उसे घर में रखा। उससे दुष्कर्म कर बच्चा पैदा किया। बच्चा मिलते ही लड़की को घर से निकाल दिया। देवास गेट पुलिस को लावारिस हालत में मिली युवती ने अपनी आपबीती सुनाई है। मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा 6 नवंबर को हुआ। पुलिस को 19 वर्षीय युवती लावारिस अवस्था में मिली थी। उसे वन-स्टॉप सेंटर पर ले गए और पूछताछ की। उसने जो बताया वह सुनकर पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। राजपाल सिंह दरबार के साथ-साथ उसकी पत्नी, वीरेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह और एक अन्य महिला चंदा को भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


पत्नी दुनिया को दिखाने पेट पर बांधती थी तकिया
राजपाल ने नागपुर से लड़की को खरीदकर अपने घर पर रखा था। गांववालों को शक न हो, इसलिए उसकी पत्नी पेट पर तकिया बांधती थी। जब युवती की डिलीवरी होने वाली थी तो उसे देवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पत्नी का नाम लिखवाया गया था। बच्चा ऑपरेशन से पैदा हुआ है। दशहरे पर बच्चे को जन्म देते ही कुछ लोगों ने उसे कार से उज्जैन छोड़ा। धमकी देकर चले गए कि अब दिखाई मत देना। यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर की चंदा नामक महिला ने बेचा था युवती को
युवती ने बताया कि वह नागपुर की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं है, केवल एक छोटा भाई है। नागपुर की चंदा नामक महिला ने उसे शादी का भरोसा दिया और यहां लेकर आई थी। यहां उसका सौदा कर चली गई। पहले युवती को उज्जैनिया गांव में रखा था। उसके बाद उसे कायथा पहुंचा गया। 


आरोपी की पत्नी ने करवा ली थी नसबंदी
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पहले संतान हो चुकी थी। उसके बाद पत्नी ने नसबंदी करवा ली। कुछ समय बाद संतान की किसी कारण से मौत हो गई। इसी वजह से राजपाल अपना बच्चा चाहता था। इसके लिए ही उसने लड़की को खरीदा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed