{"_id":"61a093d1d6bcdf0f7853788e","slug":"ujjain-husband-withdrew-five-lakh-rupees-from-wife-s-bank-account-posted-in-police-department-wife-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महिला आरक्षक के बैंक खाते से पति ने निकाल लिए पांच लाख रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महिला आरक्षक के बैंक खाते से पति ने निकाल लिए पांच लाख रुपये, केस दर्ज
Fri, 26 Nov 2021 01:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:33 PM IST
सार
पुलिस विभाग में आरक्षक महिला के साथ उसके पति ने धोखाधड़ी की। पति ने अपनी पत्नी के दो अलग अलग बैंक खातों से पांच लाख रुपये निकाल लिए। पत्नी ने केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पति-पत्नी के विवादों के मामले अक्सर सामने आते हैं लेकिन कभी कभी ऐसा कुछ होता है जिसमें विवाद धोखाधड़ी में बदल जाता है। जब धोखा पुलिस के साथ ही हो तो मामला हैरान करने वाला होता है। उज्जैन में ऐसा ही कुछ हुआ है जिसमें पति ने अपनी पत्नी के बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। पत्नी पुलिस में है और उसने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
मामला माधव नगर पुलिस थाने का है। आरक्षक मनीषा चौधरी उज्जैन एसपी ऑफिस में पदस्थ है। वह पुलिस लाइन में रहती है। चार साल पहले मनीषा की शादी रघुनंदन जाट से हुई थी। दोनों में शुरुआती दिनों में तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में अलगाव की स्थिति बनी। करीब छह माह पहले दोनों अलग हो गए। करीब डेढ़ माह पहले मनीषा के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 3.80 लाख रुपये और बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 1.20 लाख रुपए रघुनंदन ने निकाल लिए। इसके बाद मनीषा ने माधव नगर थाने में पति रघुनंदन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नीमच निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।