फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Corona infected woman dies during treatment, antigen test positive but RTPCR I negative ... vaccine was not found

उज्जैन: कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत, एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव लेकिन आरटीपीसीआर आई नेगेटिव...नहीं लगी थी वैक्सीन

Thu, 13 Jan 2022 06:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 06:22 PM IST
सार

उज्जैन में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को 107 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 709 हो गई है। कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि एक महिला को इंदौर रैफर किया है। शहर में कंटेनटमेंट जोन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Corona infected woman dies during treatment, antigen test positive but RTPCR I negative ... vaccine was not found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को 107 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 709 हो गई है। कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि एक महिला को इंदौर रैफर किया है। शहर में कंटेनटमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को 107 नए केस मिले हैं। इसके अलावा चिंता की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला की उम्र 89 वर्ष थी। वह माधव नगर अस्पताल में भर्ती थीं। महिला को महिला को ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, शुगर की बीमारी थी। महिला को वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था। निजी अस्पताल में महिला का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन जब माधव नगर अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस लिहाज से महिला को कोरोना पॉजिटिव की श्रेणी में नहीं माना जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला के फेफड़ों में इंफेक्शन फैल गया था। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट के अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए गए थे। हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अन्य बीमारी होने के कारण भी महिला की मौत हो गई। इधर एक अन्य 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला माधव नगर में भर्ती थी। उसे भी ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए गए। हालत में सुधार नहीं हो रहा था  जिस कारण परिजन उपचार के लिए महिला को इंदौर लेकर चले गए। 
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव महिला अस्पताल से भागी
इधर एक अन्य मामले में कोविड मरीज के अस्पताल से भागने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नसबंदी के लिए एक महिला चरक अस्पताल गई थी। वह उज्जैन के पास सेमलिया गांव की निवासी है। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो डरकर वह भाग गई। बताया गया कि नसबंदी के लिए भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद उसके अन्य रूटीन टेस्ट के साथ कोविड टेस्ट भी किया गया। बुधवार शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन उसे माधव नगर स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजने की तैयारी करने लगा। जब महिला को वार्ड में लेने के लिए वार्ड बॉय पहुंचा तो महिला वहां से जा चुकी थी। बाद में महिला को मोबाइल नंबर से ट्रेक किया। इसके बाद टीम उसके घर पहुंचीं। महिला और उसके पति को आइसोलेट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed