फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Baba Mahakal adorned with Makhana garland and Om cloth gave the message of peace

Ujjain News: मखाने की माला और ॐ के वस्त्र से सजे बाबा महाकाल, दिया शांति का संदेश

Thu, 15 Feb 2024 08:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 08:24 AM IST
सार

Ujjain News: कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को मावा, सूखा मेवा और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।
 

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal adorned with Makhana garland and Om cloth gave the message of peace
बाबा महाकाल का किया गया विशेष श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के लिए चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को मावा, सूखा मेवा और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और मखाने की माला के साथ ॐ का वस्त्र अर्पित कर शांति का संदेश दिया गया। जिसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed