{"_id":"64fda03c073953b6ca02cb53","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-katni-they-fell-into-the-river-while-fishing-bodies-found-after-two-days-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में दो युवकों की डूबने से मौत, मछली पकड़ते समय गिरे थे नदी में, दो दिन बाद मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में दो युवकों की डूबने से मौत, मछली पकड़ते समय गिरे थे नदी में, दो दिन बाद मिले शव
Sun, 10 Sep 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:23 PM IST
सार
कटनी जिले में दो युवक दो दिन से लापता था। उनके शव रविवार को इमलिया नदी की झाड़ियों से बरामद किए गए हैं। पता चला है कि दोनों दो दिन पहले मछली पकड़ने गए थे फिर नहीं लौटे।
विज्ञापन
कटनी जिले में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने का कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान वे इमलिया नदी में गिर गिए। पुलिस ने काफी खोजबीन की, दो दिन बाद दोनों के शव झाड़ियों में फंसे मिले हैं।
जानकारी अनुसार दोनों युवक शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने का बोलकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की। दोनों का पता न चलने पर थक हारकर घरवालों ने शनिवार रात स्लिमानाबाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर पतासाजी शुरू करवाई ही थी कि रविवार सुबह ही ग्रामीणों से सूचना मिली। सिरका नाले से लगी झाड़ियों में दो शव मिले हैं, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकालते हुए परिजनों को सूचना पहुंचाई।
एसडीओपी अखिलेश गौर के मुताबिक मृतकों की पहचान नरेंद्र कोल (22) और मिथलेश कोल (23) निवासी कारीपाथर के रूप में हुई है। जिनके शव दो दिन बाद नदी से बरामद हुए हैं। दोनों शवों का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए स्लिमानाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया है, जहां उनका पीएम कराने के बाद परिजनों शव को सुपुर्द कर दिया जाएगा।