फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two youths attacked each other with sticks in Damoh

MP News: दमोह में बीच सड़क पर दो युवकों ने एक दूसरे पर जमकर भांजे डंडे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 10 Feb 2024 12:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

वीडियो दमोह के अस्पताल चौराहे का बताया जा रहा है, जिसमें दो युवक चरहाई शराब दुकान की ओर से एक दूसरे को डंडे मारते हुए चौराहे की ओर आते हैं और मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही एक दूसरे पर डंडों से प्रहार करना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
two youths attacked each other with sticks in Damoh
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर में शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो अज्ञात युवक एक दूसरे पर डंडे से हमला करते नजर आ रहे है। हमले के दौरान दोनों युवकों की आवाज भी वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रही है। यह पूरी घटना वहां लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वह वायरल हो गया। मारपीट का वीडियो 13  सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद लोग सहम रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो दमोह के अस्पताल चौराहे का बताया जा रहा है, जिसमें दो युवक चरहाई शराब दुकान की ओर से एक दूसरे को डंडे मारते हुए चौराहे की ओर आते हैं और मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही एक दूसरे पर डंडों से प्रहार करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान, एक बुजुर्ग युवक को पकड़ लेता है और दूसरा युवक उस पर लगातार डंडों से हमला करता है। 
विज्ञापन


इसके बाद वह दूसरा युवक भी बुजुर्ग को धक्का मारते हुए दूसरे  युवक पर हमला करता है। बीच शहर में इस तरह की घटना होती रही, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि, घटनास्थल के पास जिला अस्पताल की पुलिस चौकी भी बनी हुई है, जहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है। अब तक इस संबंध में पुलिस की तरफ से भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed