फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two youth arrested sharing of morphed image of mohan bhagwat

व्हाटसऐप पर डाला भागवत का फर्जी फोटो, दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
two youth arrested sharing of morphed image of mohan bhagwat

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर दिए गए निर्णय के एक साल बाद ही मध्यप्रदेश में दो युवकों को सिर्फ इसलिए जेल भेज दिया गया क्योंकि उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मामले में खारगौन जिले के दो युवकों के खिलाफ हिंदू भावनाओं से छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने भीखनगांव निवासी 22 साल के युनूस बंथिया और 21 साल के खरगौन निवासी वसीम शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर ‌उन्हें जेल भेज दिया। दोनों युवकों पर आरोप था कि उन्होंने भागवत की एक तस्वीर को एक महिला के साथ जोड़ते हुए वाट्सएप पर शेयर किया था। 
विज्ञापन


असल में यह तस्वीर आरएसएस के उस निर्णय के संदर्भ में जारी की गई थी जिसमें पिछले सप्ताह ही संगठन ने अपना ड्रेस कोड बदलने का निर्णय लिया था। पुलिस के अनुसर आरोपियों के खिलाफ इन्फोर्मेशन टेक्नालॉजी एक्ट के सेक्‍शन 67 की धारा 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों युवकों को 30 मार्च तक जेल भेजा

two youth arrested sharing of morphed image of mohan bhagwat

आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों को तीन साल जेल की सजा हो सकती है। ग्रेजुएशन में प्रथम वर्ष के छात्र बंथिया ने भागवत की उक्‍त तस्वीर वाट्सएप पर शेयर की थी जबकि शेख ने उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। 

बं‌थिया को गोगावा थाना पुलिस द्वारा रजनीश निंबालकर की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। जबकि शेख को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
  
वहीं मामले में पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी शुरू हो गया है, स्‍थानीय कांग्रेस नेता पारसराम दांडीर के नेतृत्व में एक प्रति‌निधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूछा कि जब छात्रों ने उक्‍त तस्वीर खुद नहीं बनाई है तो फिर उन्हें गिरफ्तार करने का क्या तुक है। लोगों ने पुलिस के रवैये पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed