फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Homosexual Girls Reached Police Want To Get Married asked for help

युवतियों की पुलिस से गुजारिश, बोलीं- हम समलैंगिक हैं, घरवालों की रिपोर्ट मत लिखना

Fri, 25 Oct 2019 11:39 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: योगेश साहू Updated Fri, 25 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Two Homosexual Girls Reached Police Want To Get Married asked for help
प्रतीकात्मक तस्वीर

दो युवतियों ने बीते बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समलैंगिक विवाह करने के लिए आवेदन दिया। इस आवेदन में युवतियों ने गुजारिश की कि हम आपस में विवाह करने जा रही हैं, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ हैं। अगर वह शिकायत लेकर आपके पास आएं, तो उनकी रिपोर्ट मत लिखना।

विज्ञापन


युवतियों ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि वह बालिग हैं। दोनों ही युवतियां मुंगावली और चंदेरी की रहने वाली हैं। मुंगावली की युवती का कहना है कि उसके परिजन इस रिश्ते के लिए मान गए हैं, लेकिन चंदेरी की युवती के परिजन अब भी बाधा बन रहे हैं। युवतियों ने आरोप लगाया कि परिजनों का कहना है कि अगर तुम ऐसा करोगी तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। इसलिए हमें सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन

चेहरे पर ब्लेड के गहरे निशान

इन युवतियों में से एक के चेहरे पर ब्लेड के गहरे निशान हैं। इनके बारे में पूछने पर उसने बताया कि प्रेम के चक्कर में खुद को ब्लेड मार ली थी। वहीं दूसरी युवती ने कहा कि वह एक बार फांसी लगाने और जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है। दोनों का कहना है कि हमारी शादी नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक युवती का कहना है कि वह ऑटो रिक्शा चलाना जानती है, ऐसे में घर खर्च चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एसपी पंकज कुमावत ने आवेदन लेकर मुंगावली पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed