{"_id":"5b6cc6124f1c1ba43e8b6250","slug":"two-accused-arrested-who-threatened-to-kill-cm-shivraj-singh-chouhan-through-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्विटर के जरिये सीएम शिवराज को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर के जरिये सीएम शिवराज को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 10 Aug 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्विटर के जरिये जान से मारने की धमकी देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दो से सात अगस्त के बीच ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पांच बार धमकाया गया था। साइबर सेल ने सूचना मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। दोनों भाई सिवनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक जितेंद्र नामक युवक लंबे समय तक पाकिस्तान की जेल में बंद रह चुका है। वह मई 2018 में ही पाकिस्तान की जेल से छूटकर भारत लौटा है।
इन आरोपियों ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को धमकाया था कि यदि जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान जेल से रिहा होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने उसे मदद का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली तो उसने मुख्यमंत्री को धमकी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस दोनों भाईयों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके लिंक कहां-कहां हैं। एक आरोपी चूंकि पाकिस्तान की जेल में रहकर आया है, लिहाजा पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है और बारीकी से जांच कर रही है।
