फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   twisha-sharma-case-highcourt-orders-re-postmortem-aiims-delhi-team-bhopal

Twisha Sharma Case: दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, पति समर्थ सिंह ने किया आत्मसमर्पण

Fri, 22 May 2026 06:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 06:23 PM IST
सार

जबलपुर हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं।अब दिल्ली एम्स की टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। वहीं गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की तरफ से याचिका लगाई गई। इसमें गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया गया है। वहीं त्विषा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर के कोर्ट में  आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन
twisha-sharma-case-highcourt-orders-re-postmortem-aiims-delhi-team-bhopal
त्विषा शर्मा दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में तीन याचिकाएं शुक्रवार को लगाई गईं। इसमें से पहली याचिका त्विषा के दोबारा पोस्टरमार्टम करवाने से जुड़ी हुई थी। वहीं दूसरी याचिका गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करवाने के लिए लगाई गईं। वहीं तीसरी याचिका पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत को लेकर थी। 

विज्ञापन




त्विषा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के लिए  पिता ने जबलपुर हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के जस्टिस ए.के. सिंह की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को आदेश दिया है कि वे  विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित करें। डॉक्टरों की यह टीम भोपाल एम्स में मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। यह कार्रवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

मृतका के पिता ने याचिका में लगाए थे गंभीर आरोप
नोएडा निवासी नवनिधि शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि उनकी बेटी की 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी ओर से मांग की गई थी कि बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने के निर्देश जारी किए जाएं। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से उपस्थित सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा महाधिवक्ता ने एकलपीठ को बताया कि उन्हें दोबारा पोस्टमार्टम करवाए जाने पर कोई एतराज नहीं है। हालांकि, दोबारा पोस्टमार्टम का कारण स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के काबिल डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। प्रदेश के डॉक्टरों की योग्यता पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एकलपीठ को बताया कि दोबारा पोस्टमार्टम होने से तथ्यों की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र न्यायालय से मृतका के पिता को लगा था  झटका
इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

वहीं राज्य सरकार की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में दूसरी याचिका त्विषा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करने के लिए लगाई गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी। 


त्विषा की सास गिरिबाला सिंह

तीसरी याचिका त्विषा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत को लेकर थी। बाद में इसे समर्थ सिंह के वकीलों ने वापस ले लिया। सुबह समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि समर्थ सिंह  न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे। वहां उनकी जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी। दोपहर बाद  ऐसा ही हुआ। समर्थ सिंह ने जबलपुर के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 
 


त्विषा का पति समर्थ सिंह

क्या है मामला?

दरअसल यह बहुचर्चित मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संबंद्ध है। त्विषा का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मायके पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और चरित्र पर सवाल उठाए जाने के आरोप लगाए। परिवार का दावा है कि त्विषा आत्महत्या नहीं कर सकतीं और उनकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि त्विषा करीब दो महीने की गर्भवती थीं और मौत से कुछ दिन पहले उनका गर्भपात कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भपात उनकी इच्छा के खिलाफ कराया गया था। वहीं शरीर पर चोट के निशान मिलने और मौत से कुछ मिनट पहले मां और भाई को किए गए फोन कॉल ने भी ससुराल परिवार को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी और सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed