फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Turmeric will take place from now to treat cancer,

अब हल्दी से हो सकेगा कैंसर का इलाज, जाने कैसे?

Tue, 08 Dec 2015 08:07 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
Turmeric will take place from now to treat cancer,

भारतीय वैज्ञानिकों को हल्दी से कैंसर का कारगर इलाज खोजने में बड़ी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने हल्दी के औषधीय गुणों से प्रेरित होकर कैंसर निरोधी अणुओं को खोज निकालने का दावा किया है, जो जानलेवा कैंसर से प्रभावी ढंग से लड़ने में मददगार साबित होंगे। इस सफलता को कैंसर के इलाज की दिशा में क्रांतिकारी खोज माना जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर पीयूष त्रिवेदी और उनके डॉक्टरेट के छात्र डॉ सी कार्तिकेय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कैंसर निरोधी नए मॉलिक्यूल्स(अणुओं) कोड की खोज पर अमेरिकी पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है।
विज्ञापन


इन अणुओं को ‘सीटीआर-17’ और ‘सीटीआर-20’ नाम दिया गया है। इस संबंध में शोध करने वाला यह भारत की पहला विश्वविद्यालय है।

पाए जाते हैं औषधीय गुण

Turmeric will take place from now to treat cancer,

उन्होंने बताया कि हल्दी में कई तरह के घावों को प्रभावी ढंग से ठीक करने के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे प्रेरित होकर इस संबंध में गहराई से 10 साल तक शोध किया गया। उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय तक शोध करने के बाद इन अणुओं को खोजने में कामयाबी मिली है, जिसकी मदद से प्री-क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर के इलाज का प्रभावी असर देखने को मिला।प्री-क्लीनिकल ट्रायल कनाडा में किया गया।

त्रिवेदी ने बताया कि ये अणुओं सिर्फ कैंसर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं को नष्ट करते हैं। साथ ही इनसे शरीर की अन्य महत्वपूर्ण कोशिकाओं को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। पेशे से फार्मासिस्ट त्रिवेदी ने कहा कि यह शोध कनाडा स्थित एडवांस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ ह्योउन ली की टीम के सहयोग से किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 22 अन्य मॉलिक्यूल्स की भी खोज की गई है, जो कैंसर के मरीज के लिए वरदान साबित होंगे। इनके प्री-क्लीनिकल ट्रायल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मालूम हो कि 2012 में दुनिया भर में कैंसर से 82 लाख लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed