फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traffic jams on Indore's roads due to Kanwar Yatras.

Indore:कांवड़ यात्राओं के कारण इंदौर की सड़कों पर लगा जाम,थमे रहे वाहनों के पहिए

Mon, 24 Aug 2026 04:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 24 Aug 2026 04:01 PM IST
सार

सावन के अंतिम सोमवार पर निकली कांवड़ यात्राओं के कारण कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मध्य क्षेत्र से लेकर श्रमिक क्षेत्र तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को मिनटों का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लगा।

विज्ञापन
Indore: Traffic jams on Indore's roads due to Kanwar Yatras.
इंदौर की सड़कों पर लगा जाम - फोटो : amarujala

विस्तार

सावन के अंतिम सोमवार के कारण शहर में अलग-अलग स्थानों पर कांवड़ यात्राएं निकाली गईं। इस कारण मध्य क्षेत्र की कई सड़कों पर जाम की स्थिति रही। सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। मिनटों में होने वाले सफर को पूरा करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


सोमवार को सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर गांधी हॉल से राजवाड़ा तक महिलाओं की कांवड़ यात्रा निकाली गई। व्यस्त मार्ग से निकली यात्रा के कारण पहले एमजी रोड का ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वाहन चालक जवाहर मार्ग का उपयोग करने लगे।
विज्ञापन


इस कारण उस मार्ग पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया और वाहनों की रफ्तार रुक गई। वाहन गुत्थम-गुत्था होने लगे। मध्य क्षेत्र के राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, संजय सेतु, एमजी रोड, यशवंत मार्ग सहित अन्य मार्गों पर दोपहर में डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। चौराहों पर ट्रैफिक जवान भी तैनात थे, लेकिन वे भी ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने में नाकाम रहे। दोपहिया वाहन चालक गलियों से होकर गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते रहे, लेकिन गलियों में भी वाहन फंसे नजर आए। कांवड़ यात्रा के कारण शहर के दूसरे मार्गों पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक क्षेत्र में भी बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था

श्रमिक क्षेत्र में भी सोमवार को कांवड़ यात्रा के कारण नंदानगर मेन रोड का ट्रैफिक अवरुद्ध हुआ। मार्ग के एक हिस्से से यात्रा निकली और दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन में चलने लगा। इस कारण मालवा मिल, परदेशीपुरा और पाटनीपुरा में वाहनों की गति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed