फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tt nagar police arrested up mobile gang giving bluff of changing back cover in madhya pradesh

Bhopal: 30 मोबाइल समेत नौ लाख के सामान के साथ UP की गैंग गिरफ्तार, कवर बदलने का झांसा दे करते थे वारदात

Mon, 13 Feb 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

टीटी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोगों को मोबाइल कवर बेचने के बहाने रोकते हैं। फिर उनका फोन लेकर उसे काले रंग के मोबाइल कवर में डालकर कवर की चेन बंद कर देते हैं। लालच में आकर लोग कवर सहित मोबाइल जेब में रख लेते हैं। लेकिन कवर के अंदर मोबाइल नहीं होता है।

विज्ञापन
Tt nagar police arrested up mobile gang giving bluff of changing back cover in madhya pradesh
टीटी नगर थाना भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में बीते चार दिन से भोपाल पुलिस की नाम में दम करने वाले मोबाइल लुटेरों को बीती रात टीटी नगर पुलिस ने पकड़ लिया। गैंग के सदस्य 11 फरवरी को रंगमहल के पास एक नाबालिग लड़के को मुफ्त में मोबाइल कवर बदलने का झांसा देकर मोबाइल लेकर चंपत हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के अंदर बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों ने बीते चार दिन में भोपाल शहर में छह वारदातें करना स्वीकार कर लिया है। आशंका है कि वारदातें इससे अधिक हुई होंगी। कुछ में पीड़ित पुलिस के पास तक पहुंचे नहीं होंगे।

विज्ञापन


टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी के मुताबिक, 17 साल के युवक सागर सूर्यवंशी ने पुलिस में 11 फरवरी को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि वह काम से न्यूमार्केट जा रहा था। तभी रंगमहल टॉकीज के एक नंबर गेट के पास एक व्यक्ति मिला और मोबाइल कवर बेचने के बहाने उसे रोक लिया। उसने किशोर को काले रंग का मोबाइल कवर दिखा कर कहा कि आपके मोबाइल के लिए बहुत अच्छा कवर है। उसने मेरा मोबाइल ले लिया और कवर में रखकर दिखाने लगा। लेकिन मैंने कवर खरीदने से मना कर दिया तो उसने मुझे यह कहकर चेन बंद मोबाइल कवर वापस दे दिया। उसने कहा कि यह लो अपना मोबाइल और कवर आप ही रख लो। इसी बीच एक और व्यक्ति आया और दोनों एक कंपनी की बाइक पर बैठकर जवाहर चौक की तरफ चले गए।
विज्ञापन


इसी तरह आठ फरवरी को शिव नगर न्यूमार्केट जा रहे रवि नागर ने शिकायत की थी कि वे पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। रास्ते में एक लड़का मिला और बोला कि मेरा मोबाइल खराब हो गया है, बात करने के लिए अपना मोबाइल दो दो। मैंने अपना फोन दे दिया और उसने फोन करने के बहाने एक कवर में मोबाइल देकर चला गया। वह भी उसी कंपनी की बाइक पर था। पहले वाले मामले में भी बदमाशों ने इसी तरह से मोबाइल ठगा था। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो बदमाशों को पकड़ा है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से लूट करने भोपाल आए थे बदमाश
थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि फुटेज के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुछताछ में एक ने अपना नाम आदिल उर्फ शहजाद (42) और दूसरे ने मोहम्मद फैसल (32) बताया। दोनों आरोपी मेरठ के थाना खरखौदा हापुड रोड के रहने वाले हैं। दोनों के पास से 29 मोबाइल फोन, काले रंग के 60 मोबाइल कवर और एक बाइक बरामद की गई है।


लालच देकर ठगते थे मोबाइल
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर हैं। वे लोगों को मोबाइल कवर बेचने के बहाने रोकते हैं। फिर उनका फोन लेकर उसे काले रंग के मोबाइल कवर में डालकर कवर की चेन बंद कर देते हैं। फरियादी कवर नहीं लेने को कहता तो भी वे जबरन मुफ्त में कवर दे देते हैं। लालच में आकर लोग कवर सहित मोबाइल जेब में रख लेते हैं, जबकि बदमाश कवर के अंदर फरियादी का मोबाइल नहीं उसके आकार का कांच का मोटा टुकड़ा रखते हैं। इससे लोगों को मोबाइल होने का ही अहसास होता है। इस तरह बदमाश लालच देकर भोपाल में छह से अधिक मोबाइल अब तक ठक चुके हैं।

इन जगहों पर वारदात को दिया अंजाम

  • टीटी नगर थाना क्षेत्र में आठ फरवरी को रवि नागर नाम के व्यक्ति का मोबाइल ठगा
  • आठ फरवरी को हनुमानगंज में अपने पिता को खाना देने जा रहे 18 वर्षीय युवक इदरीश खान को नशीला पानी पिलाकर मोबाइल लूट लिया था।
  • नौ फरवरी को कमलापार्क के पास 22 वर्षीय शिशांत पालकर से कवर देने के बहाने मोबाइल ठगा।
  • 11 फरवरी को 17 वर्षीय किशोर सागर को मोबाइल रंगमहल के पास से ठगा।
  • 11 फरवरी को दोपहर दो बजे तलैया के फतेहगढ़ में विनय सूर्यवंशी (18) को मोबाइल कवर बदलने के बहाने ठग लिया।
  • 11 फरवरी को गौतम नगर में सुबह दस बजे पंकज सहगल नाम के व्यक्ति को बहाने से रोका। फिर नशीला पानी पिलाकर बेहोश किया और मोबाइल लूटकर चंपत हो गए।
  • 12 फरवरी को सुबह 11:30 बजे हबीबगंज थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय रमाकांत तिवारी से कवर बदलने के बहाने मोबाइल ठगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed