{"_id":"64ef87662df6a0eb5504fbd6","slug":"troubled-by-not-getting-aadhaar-card-a-young-man-tried-to-kill-himself-problem-of-not-getting-fingerprints-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: आधार कार्ड नहीं बनने से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश, फिंगर प्रिंट नहीं मिलने की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: आधार कार्ड नहीं बनने से परेशान युवक ने की जान देने की कोशिश, फिंगर प्रिंट नहीं मिलने की दिक्कत
Wed, 30 Aug 2023 11:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:46 PM IST
सार
अगर हम कहें कि आधार कार्ड नहीं बनने से परेशान होकर कोई जान देने की कोशिश करे तो क्या आपको भरोसा होगा, नहीं न। पर ये हकीकत है। ऐसा वाक्या छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। युवक का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आधार कार्ड नहीं बनने से परेशान युवक के आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि युवक की जान बचा ली गई है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी उसके फिंगर प्रिंट नहीं लिए जा पा रहे थे और उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के पिंडरई डबीर का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि शिवराम पिता इंद्रु उईके (26) पिंडरई डबीर ने बुधवार को अपने घर में जहर पी लिया था। उसे गंभीर हालत में उसके दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वह आधार कार्ड बनने से परेशान था। आज भी वह अमरवाड़ा के पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाने गया था लेकिन वहां उसके फिंगर मैच नहीं हुए और उसका आधार कार्ड नहीं बन पाया।
युवक के दोस्त देवेंद्र ने बताया कि शिवराम आधार कार्ड न बनने से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। इस तरह काफी परेशान था। कभी वह छिंदवाड़ा तो कभी अमरवाड़ा गया, लेकिन किसी भी आधार कार्ड सेंटर में उसके फिंगर में मैच नहीं हुए और उसमें सुसाइड का प्रयास कर लिया।