फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple Talaq Muslim woman writes a letter in blood to Chief Justice of India

तीन तलाक पीड़ित महिला ने खून से लिखा चीफ जस्टिस को खत

Thu, 01 Dec 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
 Triple Talaq Muslim woman writes a letter in blood to Chief Justice of India
- फोटो : social media

मध्य प्रदेश के देवास की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने ट्रिपल तलाक के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर को खून से पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, महिला का कहना है कि या तो उसे इस तलाक के मामले में इंसाफ दिया जाए या फिर उसे मरने की इजाजत दे दी जाए। शबाना नाम की इस महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और बाद में उसे मौखिक तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। 

विज्ञापन


पूरा मामला यह है कि महिला अपने पति से प्रताड़ित है और कुछ दिन पहले ही उसने अपने पति के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक वह नर्सिंग का कोर्स कर चुकी है और नौकरी करना चाहती है। मेरा पति मुझसे खेत पर मजदूरी करने के लिए कह रहा है। दहेज भी मांगता है। दूसरी शादी भी कर ली है।
विज्ञापन


दोनों की शादी 25 मई, 2011 को हुई थी। इस कपल की एक बेटी भी है, जो चार साल की है। महिला का कहना है कि मेरे पति ने फोन किया और तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद वह मुझे और मेरी बेटी को पूछता तक नहीं है। 2016 में उसने शादी भी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने खत में लिखा है कि मैं ऐसे किसी भी पर्सनल कानून को नहीं मानती हूं। जो हालात हैं, उसके मुताबिक मैं रोज ही मर रही हूं। महिला ने कहा कि मुझे अपने देश के कानून पर पूरा विश्वास है, कि मुझे और मेरी जैसी और कई बहन-बेटियों को न्याय मिले। यह मेरी लड़ाई और मेरी बच्ची और ऐसे कई बच्चों की हैं, जिन्हें इस तरह से छोड़ दिया जाता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed