फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Traumatic incident in Bhopal: debt-ridden mechanic's family consumed poison, mother-daughter died

भोपाल: कर्ज से परेशान मैकेनिक के पूरे परिवार ने जहर खाया, मां और दो बेटियों के बाद युवक की भी मौत

Sun, 28 Nov 2021 03:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 28 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

भोपाल में एक मैकेनिक संजीव जोशी ने अपने परिवार के साथ जहर खा लिया। मां- बेटी के बाद परिवार के मुखिया संजीव ने भी देर रात दम तोड़ दिया। इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Traumatic incident in Bhopal: debt-ridden mechanic's family consumed poison, mother-daughter died
भोपाल में संजीव जोशी के परिवार ने खाया जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में कर्ज से परेशान एक परिवार के चार लोगों ने जहर पीकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पहले मैकेनिक की मां और एक नाबालिग बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार को संजीव जोशी की छोटी बेटी पूर्वी और मां नंदिनी की मौत हो गई थी। शनिवार को बड़ी बेटी ग्रीष्मा की भी जान चली गई। इसके बाद शनिवार की रात संजीव ने भी दम तोड़ दिया अब परिवार में सिर्फ पत्नी बची हैं।

विज्ञापन


मैकेनिक ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इससे ही लोगों को सुसाइड की कोशिश का पता चला। राजधानी भोपाल में कर्ज के कारण जहर पीकर जीवन खत्म करने की खबर आग की तरह फैल गई। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कृष्णा गौर ने चेक देते हुए फोटो ट्विटर पर किया शेयर
शनिवार को ही भाजपा विधायक ने गंभीर अवस्था में इलाज करवा रहे संजीव को दो लाख रुपये का चेक सौंपा था और फोटो शेयर किया था। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कृष्णा गौर ने अस्पताल में जाकर दो लाख रुपये का चेक सौंपा था। कृष्णा गौर ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। गौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आनंद नगर में कर्ज़ से तंग आकर पूरे परिवार ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया जिनमें से तीन लोगों की दुखद मौत का मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी ने तत्काल संज्ञान लेकर 2 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराई, जिसे पीड़ित परिवार को हॉस्पिटल जाकर सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कांग्रेस ने विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
कृष्णा गौर का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया। कांग्रेस ने भी गैर पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने विधायक के इस व्यवहार को अनुचित बताया और विधायक समेत डॉक्टरों पर केस दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया "'कर्ज के कारण जहर खाने वाले जिस बेसुध व्यक्ति को अस्पताल के आईसीयू में चेक देते हुए विधायक कृष्णा गौर व उनके समर्थकों ने जो फोटो सेशन किया था, उसकी भी आज मौत हो गई। आईसीयू प्रोटोकाल का उल्लंघन होने पर जिम्मेदार डॉक्टर्स, अस्पताल प्रबंधन, भाजपा नेताओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed