{"_id":"61aa045704ba660ebd41e79b","slug":"traumatic-accident-in-hoshangabad-the-train-hit-the-father-sitting-near-the-body-of-the-son-who-committed-suicide-on-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशंगाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर बेटे ने की सुसाइड, शव के पास बैठा पिता दूसरी ट्रेन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशंगाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर बेटे ने की सुसाइड, शव के पास बैठा पिता दूसरी ट्रेन की चपेट में आया, मौत
Fri, 03 Dec 2021 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:19 PM IST
सार
होशंगाबाद में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर सुसाइड कर लिया। पिता उसके शव के पास विलाप कर रहा था तो ट्रेन की टक्कर से उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
होशंगाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पिता भी वहां पहुंचे। शव को गोद में लेकर विलाप कर रहे थे। तभी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आ गई और उसकी टक्कर से पिता घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। छोटेलाल पिता मोहनलाल विश्वकर्मा, उम्र-36 वर्ष और उनके पिता मोहनलाल पिता सीताराम विश्वकर्मा, उम्र-60 वर्ष, दोनों की मौत हो गई। जीआरपी में एसआई एसएस शुक्ला ने बताया कि छोटलाल की पत्नी प्रीति ससुराल से दूर खेरुआ में रहती है। पति-पत्नी का आपस में विवाद है। इसी वजह से दोनों अलग रहते हैं। इस वजह से वह तनाव में रहता था। गुरुवार रात को भी परिवार में विवाद हुआ। तब छोटेलाल घर से थोड़ी दूर जाकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन से कटकर उसने अपनी जान दे दी। घरवालों को पता चला तो वे भी रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े। पिता मोहनलाल अपने बेटे का शव गोद में रखकर विलाप करने लगा। इसी दौरान अगली ट्रेन आ गई। इंजन से टकराकर मोहनलाल दूर जा गिरे। सिर में चोट लगी है। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सोहागपुर की पूरी बस्ती ही इस घटना से गमगीन हो गई।
रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े शव के अंग
छोटेलाल और मोहनलाल का घर रेलवे ट्रैक से सिर्फ 100 मीटर दूर है। सोहागपुर-पलकमती नदी के बीच में खंबा नंबर 795/10 से 795/14 के बीच यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। 200 मीटर तक उसके शरीर के अंग बिखर गए। जीआरपी ने देर रात उन अंगों को एकत्रित किया।