फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Transfer of eight IAS in MP: Tarun Rathi made Managing Director Milk Union

Madhya Pradesh IAS Transfer: तरुण राठी दुग्ध संघ के एमडी, अहिरवार IDA के नए CEO

Tue, 17 May 2022 11:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 May 2022 11:25 AM IST
सार

राज्य सरकार ने मध्य प्रदैश कैडर के 8 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव तरुण राठी को दुग्ध महासंघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, रामप्रकाश अहिरवार को इंदौर विकास प्राधिकारण का CEO बनाया गया है। 

विज्ञापन
Transfer of eight IAS in MP: Tarun Rathi made Managing Director Milk Union
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव तरुण राठी को दुग्ध महासंघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राठी के कार्यभार ग्रहण करने पर आयुक्त सहकारिता संजय गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे। इसी तरह सागर के नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को इंदौर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव नेहा माराव्या को अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद से निधि निवेदिता को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. ई रमेश कुमार अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।  
विज्ञापन

 
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव केदार सिंह को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, इंदौर विकास प्राधिकरण के CEO विवेक श्रोत्रिय को अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है। शिल्पा गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगी। जिला पंचायत दमोह के CEO अजय श्रीवास्तव को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम सतना आयुक्त तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर और नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री के विशेष सहायक चंद्रशेखर शुक्ला को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। इसमें रामप्रकाश अहिरवार को सागर से IDA का CEO बनाया गया है। सतना के अपर कलेक्टर राजेश शाही को सतना नगर निगम का आयुक्त एवं सतना स्मार्ट सिटी का CEO और मुरैना के संयुक्त कलेक्टर विनोद कुमार को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed