फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident in Satna Amarpatan, four devotees died, more than two dozen people injured

MP News: सतना के अमरपाटन में दर्दनाक हादसा, मैहर से दर्शन कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:43 PM IST
सार

ग्राम असरार के पास श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 19 ज्यादा लोग घायल हो गई। घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident in Satna Amarpatan, four devotees died, more than two dozen people injured
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में गुरुवार की रात अमरपाटन और कोठी में दो बड़े हादसे हो गए। इसमें चार दर्शनार्थियों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा
पहला सड़क हादसा अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम असरार के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 19 ज्यादा लोग घायल हो गई। घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ लोगों का उपचार अमरपाटन में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी मैहर मां शारदा देवी के दर्शन करके घर जा रहे थे। ग्राम खोखम के आसपास के करीब 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे, जो कि घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा
दूसरी घटना सतना के कोठी थाना अंतर्गत रेक्सेलवा गांव के पास हुई। यहां जवारा विर्सजन कर पैदल गांव लौट रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में दो श्रद्धालुओं की हुई मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों को कोठी अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed