फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tragic accident: Girl mouth taken out of the bus window and death came from the front! crushed her head

दर्दनाक हादसा: बस की खिड़की से बच्ची ने बाहर निकाला सिर और सामने से आ गई मौत

Tue, 30 Mar 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Mar 2021 07:05 PM IST
सार

  • इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
  • उल्टी आने पर बच्ची ने बस बाहर निकाला था मुंह

विज्ञापन
tragic accident: Girl mouth taken out of the bus window and death came from the front! crushed her head
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खंडवा से इंदौर आ रही एक निजी बस से 13 साल की एक बच्ची ने उल्टी आने पर सिर खिड़की से बाहर निकाला ही था कि सामने से आए ट्रक से उसका सिर टकरा गया। हादसे में उसके सिर का ऊपरी हिस्सा कटकर अलग हो जाने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


खंडवा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे के आसपास खंडवा से करीब 35 किलोमीटर दूर इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर रोशिया फाटे पर हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान तमन्ना (13) पुत्री हैदर के रूप में की गई है और वह खंडवा की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


मां व बड़ी बहन के साथ बड़वाह जा रही थी
एएसपी अलावा ने बताया कि हादसे के वक्त तमन्ना के साथ उसकी मां रूखसाना और बड़ी बहन हीना भी उसी बस में सवार थी। तीनों खंडवा से बडवाह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से लटक रहा था सिर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस क्रमांक एमपी-10 8666 जैसे ही रोशिया फाटे से कुछ आगे बढ़ी तो तमन्ना को घबराहट के साथ उल्टी होने लगी। उसने चलती बस की खिड़की से अपना मुंह बाहर निकालकर उल्टी करना चाहा। इसी बीच सामने से ट्रक क्रमांक पीबी 02 सीसी 7974 आ गया। एकदम पास से निकले ट्रक ने तमन्ना के सिर के परखच्चे उड़ा दिए। बच्ची की चीख से बस में कोहराम मच गया। उसका लहूलुहान सिर बस की खिड़की से लटका हुआ था। उसकी हालत देख सबके रौंगटे खड़े हो गए।

ट्रक जब्त, चालक हो गया फरार

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार है। हादसे के वक्त यह बस खंडवा से इंदौर जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से आ रहा था। अलावा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

फोरलेन नहीं हो रहा हाईवे, आए दिन हादसे

दरअसल इंदौर-खंडवा मार्ग इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे का हिस्सा है। इस मार्ग के टू-लेन होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस 205 किमी लंबे हाईवे को फोरलेन किया जाना है, लेकिन काम में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। यह महाराष्ट्र जाने का सस्ता व आसान रास्ता है, क्योंकि इस पर टोल नहीं लगता है। वाहनों का भारी दबाव होने व संकरी सड़क होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed