फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tomorrow Shivraj Singh Chauhan's 'balanced' cabinet will be expanded and reshuffled in Madhya Pradesh

कल होगा मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के 'संतुलित' मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल

Wed, 01 Jul 2020 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Jul 2020 02:10 PM IST
सार

  • 25 से 27 नए मंत्रियों को दिलाई जा सकती शपथ
  • विनय सहस्त्रबुद्धे अंतिम सूची के साथ आज शाम को पहुंच रहे हैं भोपाल
  • मंत्रिमंडल में भाजपा का विशेष संतुलन बनाने का प्रयास, सभी को खुश रखने की कोशिश
  • दो डिप्टी सीएम बनाए की जाने की चर्चा, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के पास
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम संभालेंगी राज्य का अतिरिक्त प्रभार  

विज्ञापन
Tomorrow Shivraj Singh Chauhan's 'balanced' cabinet will be expanded and reshuffled in Madhya Pradesh
Narendra Singh Tomar, Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan Union Minister and VD Sharma - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर छाए धुंध के बादल धीरे-धीरे छंटते नजर आ रहे हैं। गुरुवार का दिन शिवराज सिंह सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार दोपहर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इससे पहले मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चा थी।

विज्ञापन

25 से 27 नए मंत्रियों को शपथ

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है। इस दौरान 25 से 27 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं एक से दो नए मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दो दिन पहले तक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और इस दौरान उन्होंने अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री से भी मुलाकत की थी, लेकिन शिवराज सिंह के फॉर्मूले को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को आपत्ति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूची को शाह और नड्डा का आशीर्वाद

सूत्रों को कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के फॉर्मूले में थोड़ा फेरबदल करके उसे हरी झंडी दे दी गई है।


बुधवार को शाम मध्य प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल पहुंच रहे हैं और उनके साथ केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तैयार मंत्रियों की अंतिम सूची भी साथ होगी।

माना जा रहा है कि इस सूची को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अंतिम सहमति के बाद ही तैयार किया गया है।

सभी धड़ों का संतुलित ख्याल

सूत्रों का कहना है कि आगामी उपचुनावों को देखते हुए मंत्रिमंडल में भाजपा ने विशेष संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

राज्य के मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, और कांग्रेस से भाजपाई बने ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सभी का संतुलित ख्याल रखा गया है।

नए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से 5-6 मंत्री और बनेंगे, इनमें इमरती देवी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भाजपा नेता प्रद्युमन सिंह तोमर के अलावा कांग्रेस से बागी हुए पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग को भी मंत्री बनाया जाएगा।

इसके अलावा ज्योतिरादित्य गुट के अलावा जो विधायक कांग्रेस से भाजपा में गए थे, उनमें से तीन का मंत्री बनाया जाना तय है। 

दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला?

वहीं मध्य प्रदेश को इस बार दो डिप्टी सीएम भी मिल सकते हैं। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का फॉर्मूला मध्य प्रदेश में भी आजमाया जा सकता है। इसे लेकर बुधवार तक शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी क्योंकि इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

वहीं अगर ऐसा हुआ तो सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यही चाहते हैं।

वहीं यह प्रस्ताव शिवराज के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। क्योंकि इसी बात के मान सम्मान को लेकर उनकी कांग्रेस पार्टी से नाराजगी थी।

नरोत्तम मिश्रा का कद मध्य प्रदेश सरकार में लगातार बड़ा हो रहा है। वे पुराने भाजपाई भी हैं और ग्वालियर संभल प्रभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं, साथ ही कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के करीबी भी हैं।

आज शपथ लेंगी आनंदीबेन पटेल

राज्य में मंत्रिमंड़ल विस्तार को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी बुधवार शाम को भोपाल पहुंच रही हैं और उन्हें आज ही राज्यपाल की शपथ दिलवाई जाएगी।



मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल उन्हें राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शाम साढ़े चार बजे राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन बीमार हैं और लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी अनुपस्थिति में 28 जून को ही आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

जिसके बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा और राज्यपाल आनंदीबेन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed