फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Youth bike stolen from district hospital

MP News: जिला अस्पताल से बाइक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने जांच की शुरू

Wed, 31 Jan 2024 10:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jan 2024 10:27 AM IST
सार

MP News: टीकमगढ़ में इलाज कराने अस्पताल गए युवक की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में युवक ने बताया कि परिजनों को दिखाने के लिए बीती रात्रि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया, जब वह अपने परिजनों को दिखाने के बाद करीब 1 घंटे बाद अस्पताल से बाहर आए तो उनकी बाइक लापता थी। 

विज्ञापन
Youth bike stolen from district hospital
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के नरैया मोहल्ले के रहने वाले साबिर खान अपने परिजनों को दिखाने के लिए बीती रात्रि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया, जब वह अपने परिजनों को दिखाने के बाद करीब 1 घंटे बाद अस्पताल से बाहर आए तो उनकी बाइक लापता थी। इसके बाद जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी देखे गए तो सीसीटीवी में एक व्यक्ति चेहरे पर कपड़े बंधे हुए दिखता है जो बाइक को ले जा रहा है। इसके बाद पीड़ित साबिर खान ने बताया कि उन्होंने पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को लिखित में सूचना दी है।

विज्ञापन


कई बाइक हो चुकी है चोरी
बता दें कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय से पिछले 6 माह के दौरान करीब एक दर्जन के आसपास बाइक चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी भी बाइक का आज तक खुलासा नहीं हुआ है, जबकि वहां पर पुलिस चौकी के साथ-साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी जिला अस्पताल में तैनात रहते हैं। उसके बावजूद चोर हमेशा जिला अस्पताल को अपना निशाना बनाते हैं और जिला अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक चोरी कर ले जाते हैं। हालांकि इस मामले में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित कहते हैं कि मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed